फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trains will start running on three corridors of Metro Phase 4 in three years

Delhi Metro: तीन साल में मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर दौड़ने लगेंगी ट्रेनें, यात्रियों का सफर होगा आसान

Thu, 14 Jul 2022 04:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Jul 2022 04:22 AM IST
सार

मेट्रो फेज-4 परियोजना के तहत करीब 65 किलोमीटर के दायरे में तीन कॉरिडोर तैयार किए जा रहे हैं। मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच पिंक लाइन के विस्तार के बाद यह देश का पहला मेट्रो रिंग कॉरिडोर बन जाएगा।

विज्ञापन
Trains will start running on three corridors of Metro Phase 4 in three years
दिल्ली मेट्रो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले तीन साल में मेट्रो फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। सबसे पहले वर्ष 2024 में मौजपुर-मजलिस पार्क (सबसे छोटा कॉरिडोर) के बीच सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। वर्ष 2025 में फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर सेवाएं शुरू होने से एक बड़ी आबादी के लिए आवागमन में सहूलियतें बढ़ जाएंगी। इन पर मेट्रो का परिचालन शुरू होने पर रोज एक लाख से अधिक यात्राएं होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


मेट्रो फेज-4 परियोजना के तहत करीब 65 किलोमीटर के दायरे में तीन कॉरिडोर तैयार किए जा रहे हैं। मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच 12.55 किलोमीटर के दायरे में 27 फीसदी से आगे निर्माण कार्य चल रहा है। 28.92 किमी में जनकपुरी (पश्चिम)-आरके आश्रम के बीच 32.40 फीसदी जबकि 23.62 किमी लंबे तुगलकाबाद-एयरोसिटी पर भी 12.37 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है। 
विज्ञापन


मौजपुर-मजलिस पार्क के बीच पिंक लाइन के विस्तार के बाद यह देश का पहला मेट्रो रिंग कॉरिडोर बन जाएगा। फिलहाल शिव विहार से मजलिस पार्क के बीच पिंक लाइन पर मेट्रो का परिचालन हो रहा है। विस्तार के बाद दिल्ली मेट्रो का पूरा नेटवर्क बढ़कर 400 किमी से भी अधिक हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों के दौरान इन कॉरिडोर पर पेड़ों की कटाई और कोविड-19 के दौरान श्रमिकों की कमी से निर्माण कार्य प्रभावित होने के कारण काम तयशुदा वक्त से पीछे चल रहा है। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मौजपुर-मजलिस पार्क पर निर्माण की राह में अगर रुकावट नहीं आती है तो वर्ष 2024 तक रिंग कॉरिडोर पर ट्रेनें चलने लगेंगी। 

पिंक लाइन पर ड्राइवरलेस मेट्रो का परिचालन किया जा रहा है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास ने बताया कि ड्राइवरलेस मेट्रो के परिचालन से सेवाएं पहले से और बेहतर हुई हैं। फेज-4 के सभी कॉरिडोर पर भी ड्राइवरलेस मेट्रो का ही परिचालन होगा। 

साल के अंत तक 100 फीसदी क्षमता से चलेगी 
मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक, दुनिया की तमाम मेट्रो सेवाएं अपनी पूरी क्षमता से करीब 20 फीसदी कम पर चल रही हैं। दिल्ली मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद क्षमता की तुलना में 76 फीसदी यात्राएं हो रही हैं। कोविड-19 के दौरान दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी करीब साढ़े पांच महीने तक बंद रहीं। सेवाओं की शुरुआत के बाद भी काफी दिन तक बंदिशों के साथ मेट्रो चली। धीरे-धीरे संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और दिसंबर तक सौ फीसदी क्षमता के साथ दोबारा मेट्रो के पटरी पर लौटने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed