फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trains will be replaced by additional coaches in place of power cabin

पावर केबिन की जगह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेगा

Tue, 03 Sep 2019 08:57 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Tue, 03 Sep 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Trains will be replaced by additional coaches in place of power cabin
सांकेतिक तस्वीर
ट्रेनों में जल्द ही पावर केबिन की जगह यात्री कोच लगाया जाएगा। उत्तर रेलवे ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों में हेड ऑन जेनरेशन से बिजली आपूर्ति की योजना पर काम कर रहा है। फिलहाल इसके लिए 11 जोड़ी ट्रेनों को चुना गया है। इससे ट्रेनों से जेनरेटर सेट हटकर यात्री कोच अतिरिक्त जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे 14 जोड़ी प्रीमियम मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में हेड ऑन जनरेशन प्रणाली से बिजली की आपूर्ति कर रहा है। इनमें 6 जोड़ी शताब्दी, 4 जोड़ी राजधानी, 12235/36 आनंद विहार टर्मिनल-मधुपुर जंक्शन हमसफर एक्सप्रेस, 22401 दिल्लीसराय रोहिल्ला-उधमपुर वातानुकूलित एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12280/79 ताज एक्सप्रेस, 12497/98 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों से रेलवे डीजल की खपत में करीब 42 करोड़ रुपये सालाना बचा रहा है। इस प्रयोग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने निर्णय लिया है कि 11 जोड़ी ट्रेनों में 2 शताब्दी एक्सप्रेस, 2 दुरंतो और 7 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी हेड ऑन जेनरेशन तकनीक से बिजली आपूर्ति की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एलएचबी कोच के वातानुकूलन, बिजली, पंखे, चार्जिंग प्वाइंट्स और रसोई यान में लगने वाली बिजली (होटल लोड) से संचालित होती है। पावर कार की जगह बिजली आपूर्ति विद्युत लोकोमोटिव से उत्पन्न की जा जाती है। इंजन के पेंटोग्राफ से विद्युत करंट को टैप करके पहले ट्रांसफार्मर को भेजा जाता है और फिर ट्रेन के कोच की विद्युत जरूरतों को पूरा किया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed