{"_id":"5be77273bdec2269424c12a9","slug":"trains-will-be-influenced-today-due-to-construction-work","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, आज ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर, आज ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, बढ़ेगी परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 11 Nov 2018 05:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने लुधियाना-अंबाला-सहारनपुर सेक्शन पर निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते रविवार को रेल यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़नी तय है।
विज्ञापन
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन बठिंडा-अंबाला व अंबाला-धुरी पैसेंजर एक्सप्रेस पटियाला-अंबाला-पटियाला के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या-22430 पठानकोट-दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या-12380 अमृतसर-सियालदा जालियावाला बाग एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या-22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या-12752 जम्मूतवी-हजूर साहब नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या-02172 जम्मूतवी मुंबई स्पेशल ट्रेन परिवर्तित रूट सानेहाल-न्यू मोरिंदा-चंडीगढ़ के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन
वहीं, ट्रेन संख्या-12920 माता वैष्णव देवी कटरा-इंदौर मालवा एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या-11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल दादर एक्सप्रेस रास्ते में 40 मिनट रूक कर चलेगी। ट्रेन संख्या-64516 नांगलडैम-अंगाला मेमू एक्सप्रेस परिवर्तित समय से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 11:30 बजे की जगह दोपहर 1 बजे चलेगी।
विज्ञापन
लखनऊ से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी
त्योहारों को ध्यान में रख रेलवे ने लखनऊ से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रविवार को लखनऊ से स्पेशल ट्रेन दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या-04201 लखनऊ से शाम 7.30 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशन पर रुकेगी।
मगध एक्सप्रेस अब परिवर्तित नंबर से चलेगी
रेलवे ने इस्लामपुर-नई दिल्ली-इस्लामपुर के बीच चलने वाली मगध एक्सप्रेस ट्रेन के नंबर में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 12401/12402 परिवर्तित नंबर 20801/20802 से चलेगी। 22 दिसंबर से यह ट्रेन इस्लामपुर से परिवर्तित नंबर से चलेगी व 23 दिसंबर से नई दिल्ली से परिवर्तित नंबर से चलेगी।

अतिरिक्त ठहराव दिया गया
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने ट्रेन संख्या 04010/04009 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस को फारबिसगंज में अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।
तत्काल प्रभाव से ट्रेन संख्या 04010 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी स्पेशल फारबिसगंज में सुबह 5.10 बजे रुकेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04009 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल फारबिसगंज स्टेशन पर सुबह 9.30 बजे रुकेगी। दोनों दिशाओं में 2-2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।