{"_id":"6e37db3ae4c580eb7388edf12ba36f9b","slug":"trains-tickets-are-discounted-in-the-affair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के चक्कर में छूट जाती हैं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के चक्कर में छूट जाती हैं ट्रेनें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट काउंटर तो बंद रहते ही हैं, अब एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) भी खराब होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
टिकट लेने के लिए यात्रियों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। टिकट लेने के चक्कर में यात्रियों की गाड़ियां छूट रही हैं।
पुराना रेलवे स्टेशन पर करीब 35 से 40 हजार यात्री जनरल टिकट पर यात्रा करते हैं। जनरल टिकट के लिए रेलवे स्टेशन पर छह काउंटर बजरिया साइड और दो काउंटर विजयनगर साइड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
स्टेशन पर तीन एटीवीएम लगाई गई थीं। लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते तीन काउंटर निरंतर बंद रहते हैं। नाइट शिफ्ट में महज तीन काउंटरों पर टिकट बनाए जाते हैं। तीन एटीवीएम में से एक मशीन भी महीने भर से खराब है।
विज्ञापन
ऐसे में महज चार काउंटर पर ही 40 हजार यात्रियों की भीड़ रहती है। टिकट के चक्कर में रोजाना 200 से 300 यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती हैं। यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
बेटिकट भी करते हैं यात्रा
टिकट समय पर न मिलने से बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं। आरपीएफ आए दिन ऐसे यात्रियों को पकड़ती है। इस अव्यवस्था से रेलवे को आर्थिक घाटा भी उठाना पड़ रहा है।
आंकड़ों पर नजर
30 से 40 हजार पैसेंजर करते हैं जनरल टिकट पर सफर
300 पैसेंजर ट्रेनें गुजरतीं गाजियाबाद से
8 काउंटर है जनरल टिकट के लिए, 3 रहते हैं बंद
महज 3 काउंटर खुलते हैं नाइट शिफ्ट में
38 क्लर्कों की जरूरत हैं सभी काउंटर चलाने के लिए
महज 25 कर्मचारी हैं मौजूद
3 महिला कर्मचारी लंबे समय से लीव पर
ट्रेनों का शेड्यूल नहीं सुधरा, लंबी दूरी की ट्रेनें लेट
बारिश के बाद कोहरा भले ही कम हो गया, लेकिन ट्रेनों का शेड्यूल नहीं सुधरा। लंबी दूरी की ट्रेनें अभी भी लेट चल रही हैं।
रविवार को आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 1:50 घंटे, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 2:10 घंटे, आनंद विहार-गुवाहाटी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 6:45 घंटे, नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4:15 घंटे, पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस 12:50 घंटे, आनंद विहार-कानपुर एक्सप्रेस 1:45 घंटे,लेट रहीं।