फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   trains route changed on 15th august

15 अगस्त को सफर करने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर ताकि खराब न हो आपकी छुट्टी 

Sun, 07 Aug 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Aug 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
trains route changed on 15th august
- फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस के दिन पुरानी दिल्ली और शहादरा के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों का संचालन इस रूट पर ठहर जाएगा। सुबह 6:45 बजे से 8:30 बजे तक इस रूट पर ट्रेनें नहीं चलेंगी।

विज्ञापन


जो ट्रेन जहां रहेगी वहीं रुकी रहेगी। विभिन्न रूटों की कई ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलेगी। कुछ ट्रेनों को रास्ते में ही निरस्त किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आजमगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रुक कर चलेगी।
विज्ञापन


पदमावत एक्सप्रेस इस दौरान शाहदरा रेलवे स्टेशन पर रुकी रहेगी। खुर्जा-दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू ट्रेन को भी कुछ देर के लिए साहिबाबाद स्टेशन पर रोका जाएगा।

इसी तरह बुलंदशहर तिलक ब्रिज पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली डीईएमयू ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर, शामली-दिल्ली डीएमयू ट्रेन नौली स्टेशन पर सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही पुरानी दिल्ली स्टेशन के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी दूरी की कालका-हावड़ा मेल, अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन लालकिले पर आयोजित कार्यक्रम समाप्त होने तक पुरानी दिल्ली पर ही रुकी रहेगी। कुछ ट्रेंने परिवर्तित रूट से भी चलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed