{"_id":"fe5b2208a5a24f3b4e81f56d25a357d4","slug":"train-tickets-have-to-take-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन एक, टिकट लेने पड़ रहे दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन एक, टिकट लेने पड़ रहे दो
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप गोल्डन टेंपल या कालका मेल से लंबी दूरी का सफर कर रहे हैं तो आपको एक बार नहीं दो बार रिजर्वेशन टिकट लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे की व्यवस्था ही पैसेंजर्स के लिए मुसीबत बन रही है। कई ट्रेनों में स्लीपर क्लास के यात्रियों को लंबी दूरी का टिकट एक बार में नहीं मिल रहा। उसे किस्तों में टिकट लेना पड़ रहा है।
यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की है, लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा। अमृतसर से मुंबई के बीच चलने वाली गोल्डन टेंपल ट्रेन में अगर आपको स्लीपर क्लास में अमृतसर से मुंबई जाना है तो दो बार टिकट लेना होगा।
विज्ञापन
एक बार में अमृतसर से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक टिकट मिलेगा। यहां आपको आगे के सफर के लिए दूसरा टिकट लेना पड़ेगा। हालांकि एसी क्लास में यह बंदिश नहीं है।
विज्ञापन
एसी क्लास में एक ही स्टेशन से पूरे सफर के लिए टिकट मिल जाएगा। इसी तरह कालका मेल में गाजियाबाद से अलीगढ़ और इटावा का टिकट नहीं मिल रहा।
गाजियाबाद से आपको कानपुर का टिकट लेना होगा। यह दिक्कतें भी स्लीपर क्लास में ही है। यानी आपको अलीगढ़ और इटावा के सफर के लिए कानपुर तक का टिकट लेना होगा।
यात्रियों के मुताबिक कई अन्य ट्रेनें ऐसी हैं जिनका दिल्ली तक नंबर दूसरा रहता है और दिल्ली से गाजियाबाद की ओर चलने पर नंबर बदल जाता है। ट्रेनों का नंबर बदल जाने की वजह से रिजर्वेशन भी दो बार कराना पड़ रहा है।