फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Train and traffic conversion due to Obama visit

ओबामा के आने से आज आपको क्या परेशानी होगी

Mon, 26 Jan 2015 02:02 AM IST
Updated Mon, 26 Jan 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Train and traffic conversion due to Obama visit

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पहुंचना आसान नहीं होगा। रेल ट्रैफिक से लेकर सड़कों के यातायात को रोका जाएगा। ध्वजारोहण और परेड के दौरान दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को या तो रोक दिया जाएगा या रूट डायवर्ट कर उन्हें दूसरे रास्ते से नई दिल्ली पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे परेड समाप्त होने तक लालकिला के पास से ट्रेनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को तिलक ब्रिज से आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक 26 जनवरी को सुबह 9 से 11 बजे के बीच गाजियाबाद से नई दिल्ली जाने वाली दो ईएमयू (64423 और 62230) रद्द रहेंगी। बेहतर होगा कि दोपहर बाद ही दिल्ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों को रोका जाएगा बीच रास्ते

Train and traffic conversion due to Obama visit

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी अगर राइट टाइम रही तो इस ट्रेन को 15 मिनट के लिए साहिबाबाद स्टेशन पर रोका जाएगा। देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को 15 मिनट मेरठ शहर रेलवे स्टेशन पर रोका जाएगा।

पटना से नई दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस 10 मिनट के लिए गाजियाबाद स्टेशन पर रोकी जाएगी। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को परेड समाप्त हो जाने पर 12 बजे के बाद चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सियालदाह-नई दिल्ली दूरंतो को जरूरत पड़ने पर साहिबाबाद स्टेशन पर रोका जाएगा।

इन ट्रेनों का बदला जाएगा रूट

Train and traffic conversion due to Obama visit

गाजियाबाद से नई दिल्ली जाने वाली दो ईएमयू (64449 और 64428), सियालदह-नई दिल्ली राजधानी, रांची-नई दिल्ली राजधानी, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली होकर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

कोसीकलां से गाजियाबाद जाने वाली ईएमयू हजरत निजामुद्दीन, साहिबाबाद होकर गाजियाबाद पहुंचेगी। गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64401 और 64434) 26 जनवरी को नई दिल्ली तक नहीं जाएंगी। इन्हें साहिबाबाद, शाहदरा के रास्ते महज दिल्ली स्टेशन तक चलाया जाएगा।

कई मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, बसों का रूट होगा डायवर्ट

Train and traffic conversion due to Obama visit

दिल्ली में मेट्रो के जरिए परेड देखने जाना संभव नहीं होगा। सुरक्षा के मद्देनजर वैशाली-द्वारिका रूट पर सोमवार को दो लूट में मेट्रो संचालित की जाएगी। पहला लूप वैशाली से यमुना बैंक और दूसरा लूप यमुना बैंक से द्वारका तक होगा।

इसके साथ ही केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन और रेसकोर्स, मंडी हाउस और प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। दोपहर 12 बजे स्टेशनों को यात्रियों के लिए खोला जाएगा। ऐसे में, परेड का हिस्सा बनने के लिए आम जनता का दिल्ली जाना आसान नहीं होगा।

गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन सुबह 6 से दोपहर 12 बजे,  पटेल चौक और रेस कोर्स सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। जबकि वैशाली द्वारका रूट पर पड़ने वाले मंडी हाउस और प्रगति मैदान को 10:45 स 11:45 तक बंद रहेंगे।

वैशाली-द्वारिका रूट पर दो लूप में मेट्रो चलाई जाएगी

Train and traffic conversion due to Obama visit

हालांकि केंद्रीय सचिवालय पर लोग मेट्रो बदल सकते है लेकिन स्टेशन के बाहर और अंदर आना मना होगा। वैशाली द्वारका रूट पर इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन तक सुबह 10:45 से 11:45 तक दो लूप में मेट्रो चलेगी। वैशाली स्टेशन से मेट्रो यमुना बैंक स्टेशन तक ही चलेगी।

यहां से नोएडा से आने वाले मेट्रो को पकड़कर इंद्रप्रस्थ तक पहुंचा जा सकता है। 11:45 के बाद मेट्रो प्रगति मैदान और मंडी हाउस से होती हुई द्वारका के लिए चलेगी। इसके साथ ही दिल्ली प्रशासन ने बसों के रूट में भी फेरबदल किया है। वहीं मेट्रो पार्किंग सोमवार की दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed