फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic will run on the lines of Delhi Ghaziabad.

दिल्ली की तर्ज पर दौड़ेगा गाजियाबाद का ट्रैफिक

Thu, 19 Feb 2015 01:44 AM IST
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Feb 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Traffic will run on the lines of Delhi Ghaziabad.
कोई व्यवहारिक अड़चन रोड़ा न बनी तो दिल्ली की तर्ज पर शहर में भी अलग-अलग लेन पर ट्रैफिक दौड़ेगा। जीडीए ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नई व्यवस्था में शहर की सभी मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक फ्लो के लिहाज से बनाई गई लेन पर वाहन दौड़ेंगे। जीडीए जल्द ही ट्रैफिक फ्लो की स्टडी कराएगा।

शहर में जाम का झाम खत्म करने के लिए जीडीए लगातार नई-नई कवायद को अमल में ला रहा है। बीते दिनों ट्रैफिक सुधार के लिए हुई बैठक में वाहनों के लिए डेडीकेटेड कॉरीडोर बनाने का सुझाव रखा गया था।

इसके अंतर्गत यूपी गेट से मेरठ तिराहा तक एक लेन पर भारी वाहनों के चलाने का प्रस्ताव था। इसी दौरान जीडीए अधिकारियों की स्टडी में यह बात सामने आई कि मिक्स्ड ट्रैफिक जाम की बड़ी वजह बनता है।
विज्ञापन


एक साइकिल या रिक्शा पीछे चल रहे फास्ट मूविंग ट्रैफिक को भी रेंगने पर मजबूर कर देता है। दिल्ली में इस समस्या से निजात के लिए फास्ट और स्लो ट्रैफिक के लिए लेन निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जीडीए वीसी ने पूरे शहर की मुख्य सड़कों के लिए ट्रैफिक लेन बनाने की प्लानिंग के निर्देश दिए हैं।

जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि शहर की चार लेन तक चौड़ी सड़कों पर ट्रैफिक फ्लो के लिहाज से उन्हें स्लो-फास्ट लेन और वाहनों की कैटेगिरी के लिहाज से लेन के अनुसार संचालित करने का प्रस्ताव है।


प्रस्ताव को लागू करने से पहले इसकी स्टडी कराई जाएगी। प्रैक्टिकल रूप से कोई समस्या नहीं होने पर इसे लागू किया जाएगा।

हाईवे का लेन प्लान
फास्ट और स्लो ट्रैफिक को निर्धारित होंगी दो-दो लेन, डिवाइडर के बगल में हैवी वाहन, उसके बगल में कार बाकी दो लेन पर चलेंगे अन्य वाहन।

आंतरिक व्यवस्था
साइकिल, रिक्शा, ऑटो के लिए होंगी दो लेन, बाकी दो लेन पर चलेंगी कार, बाइक व अन्य वाहन।

आधुनिक बोर्ड बताएंगे महत्वपूर्ण जगहों की दिशा
शहर भर में एक जैसे दिखने वाले और आधुनिक शैली के साइनेज लगाने की तैयारी है। साइनेज शहर के महत्वपूर्ण स्थानों से लेकर कालोनियों की गली और मकान नंबर तक का पता बताएंगे।

बुधवार को शहर में साइनेज लगाने की इच्छुक फर्म ने जीडीए में प्रेजेंटेशन दिया। वर्तमान में शहर के मुख्य मार्गों पर जीडीए ने दिशासूचक बोर्ड लगवाए हैं।

प्रेजेंटेशन देने वाली फर्म ने व्यवस्थित रूप से प्रमुख स्थानों, कालोनियों, इनके अंदर बने ब्लॉकों और घरों के एड्रेस के साइनेज लगाने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed