फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic route will divert in Delhi on 13 and 15 August advisory issued

कोरोना के बीच 13 व 15 अगस्त को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट

Tue, 11 Aug 2020 07:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Aug 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
traffic route will divert in Delhi on 13 and 15 August advisory issued
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कोरोना संक्रमण के बीच इस बार 13 व 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी की है। लाल किले पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।  

विज्ञापन


ज्वाइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि लाल किले के आसपास ऐसी गाड़ियों का आगे नहीं जाने दिया जाएगा, जिनके वाहनों पर पार्किंग स्टिकर नहीं लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि आठ ऐसी सड़कें हैं, जिनपर गाड़ियां आगे नहीं जा सकेगी। सुबह चार से 10 बजे तक यह पाबंदी होगी। इस सभी रास्तों पर सिर्फ वही गाड़ियां प्रवेश कर सकेगी, जिन पर ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी स्टिकर लगाए गए होंगे। चूंकि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाता है, इसलिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था 13 अगस्त और 15 अगस्त दोनों ही दिन लागू रहेगी।    
विज्ञापन


उत्तरी से दक्षिण दिल्ली जाने वालों के लिए 
-अरविंदो मार्ग-सफदरजंग रोड-मदर टरेसा क्रींसेट-पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग-पंचकुईयां रोड होते हुए रानी झांसी रोड पर जाएं।
-कनॉट प्लेस से मिंटो रोड-भावभूती मार्ग-अजमेरी गेट-श्रद्धानंद मार्ग-लाहौरी गेट चौक-नया बाजार-पीली कोठी-श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग होते हुए उत्तरी दिल्ली पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-रिंग रोड आईएसबीटी से सलीमगढ़ बाइपास रोड-आईपी स्टेट फ्लाईओवर से वाइस वर्सा तक पहुंचे।
-निजामुद्दीन ब्रिज से यमुना पार करने के लिए पुष्ता रोड-जीटी रोड और आईएसबीटी को पार कर उत्तरी दिल्ली पहुंचें।

पूर्वी दिल्ली से पश्चिमी जाने के लिए रूट
डीएनडी-एनएच 24-विकास मार्ग-शाहदरा ब्रिज और वजीराबाद से आउटर रिंग रोड पहुंचे।-विकास मार्ग-डीडीयू मार्ग- भावभूती मार्ग-डीबीजी मार्ग पहुंचेबुलवर्ड रोड-बर्फखाना-रानी झांसी रोड-डीबीजी रोड-पचकुईयां रोड पहुंचे।

गीता कॉलोनी फ्लाईओवर रहेगा बंद

शांतिवन की तरफ गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर यातायात की आवाजाही बंद रहेगी। वहीं रिंग रोड पर आईएसबीटी की तरफ से शांतिवन की तरफ एवं आईएसबीटी फ्लाईओवर से राजपथ की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

घर से समय अधिक लेकर निकलें
महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी पर किसी अंतरराज्यीय बसें नहीं पहुंच पाएंगी। बसों को जीटी रोड, वजीराबाद रोड और एनएच 24 वैकल्पिक रास्ते लेकर संबंधित राज्यों में जाने का सुझाव दिया गया है। इसलिए बसों को पकड़ने के लिए अपने घर से अधिक समय लेकर निकलें।

इन मार्गों पर नहीं चलेंगी सिटी बसें

-13 व 15 अगस्त को डीटीसी और सिटी बसों का परिचालन रात 12 बजे से सुबह 11 बजे के बीच रिंग रोड पर बंद रहेगा। 
-दक्षिण पश्चिम दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली से आने वाली बसों को जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर रामलीला मैदान के सामने से डाइवर्ट किया गया है। 
-उत्तरी, उत्तरी पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली की तरफ से आने वाली बसों को मोरी गेट और तीस हजारी रोक दिया जाएगा। यहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग होते हुए यात्री पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जा सकते हैं। 
-कार्यक्रम स्थल के पास जेपीएन अस्पताल जाने वालों पर कोई रोक नहीं है। हालांकि अस्पताल के कागजात साथ रखना जरूरी है।
-उत्तरी दिल्ली की तरफ से रिंग रोड से आने वाली बसों को महाराजा अग्रसेन पार्क के विपरित दिशा में  रोक दिया जाएगा। 
-दक्षिण दिल्ली के निवासी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पचकुईयां रोड, रानी झांसी मार्ग का सहारा ले सकते है। 
-जबकि दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली के लोग आइएसबीटी जाने के लिए मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, पंचकुईयां रोड, रानी झांसी रोड, मंदिर मार्ग से जा सकते है। 
-पूर्वी-पश्चिमी कॉरिडोर की बात करें तो डीएनडीएनएच 24-विकास मार्ग, विकास मार्ग-डीडीयू मार्ग पर ट्रैफिक होगा। 

कार्यक्रम में इन वस्तुओं को ले जाना प्रतिबंधित
स्वतंत्रता दिवस उत्सव में जाने वाले लोग अपने साथ कैमरा, रिमोट कंट्रोल कार, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, सिगरेट लाइटर, टिफिन बॉक्स, पानी बोतल नहीं ले जा सकते।

इन रास्तों को किया बंद 

जो रास्ते पूरी तरह से बंद रहेंगे उनमें नेताजी सुभाष मार्ग से दिल्ली गेट, जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल, एसपी मुख़र्जी मार्ग से यमुना बाजार, चांदनी चौक से लालकिला, दरियागंज से रिंगरोड और रिंगरोड से नेताजी सुभाष मार्ग शामिल हैं। इन तमाम सड़कों को 13 अगस्त और 15 अगस्त को आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा। इन सड़कों पर सिर्फ वही लोग जा पाएंगे जिनके पास गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया निमंत्रण या गाड़ी पर पार्किंग स्टिकर लगा होगा।

बच्चे नहीं होंगे शामिल 
कोरोना संकट को देखते हुए इस बार 15 अगस्त के कार्यक्रम में स्कूली बच्चे नहीं होंगे शामिल। कार्यक्रम में किसी बच्चे के भी आने की मनाही है। पहले जहां लालकिले में ऊपर दोनों ओर करीब 900 से एक हजार वीवीआईपी बैठते थे इस बार सिर्फ 200-250 वीवीआईपी होंगे और उन्हें नीचे बैठना होगा। दर्शक दीर्घा में सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करना अनिवार्य है।

कार्यक्रम स्थल पर कर्मचारी पीपीई किट में दिखेंगे
कार्यक्रम स्थल पर इस बारे ज्यादातर कर्मचारी पीपीई किट में रहेंगे। कई स्थानों पर सैनेटाइजेशन प्वाइंट बनाया जा रहा है। लाल किला और आसपास के इलाकों में 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  बीच- बीच में मचान बनाए जा रहे हैं, जहां से सुरक्षा कर्मी लोगों पर निगाह बनाए रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले प्रत्येक गेट पर दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात होंगे।

इन पर है रोक

15 अगस्त के दिन पैराग्लाइडर्स, ड्रोन और दूसरे फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को लेकर पूरी तरह से पाबंदी है। ऐसा किए जाने पर संबंधित शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यह भी तय किया गया कि पुरानी कार की खरीद फरोख्त में जुटे कारोबारियों पर खासी नजर रखी जाए। इसके साथ ही गेस्ट हाउस, साइबर कैफे, होटल्स और किरायेदारों के वेरिफिकेशन को भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। 

कोरोना के संक्रमण लगने पर आने से करे परहेज
कार्यक्रम में आने वाले लोगों से पुलिस ने अपील की है कि अगर उनके अंदर दो सप्ताह पहले से कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो वह परेड देखने न आये। एहतियातन ऐसे लोग अपनी जांच करवाकर घर में ही बैठकर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखें।

इनकी आवाजाही पर रहेगी रोक
इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सुरक्षा को देखते हुए 14 अगस्त रात 11 बजे से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक दिल्ली के किसी भी बॉर्डर से भारी कमर्शियल वाहन की आवाजाही पर रोक लगा दी है, साथ ही आईएसबीटी बस टर्मिनल से चलने वाली सभी इंटर स्टेट बसें 15 अगस्त सुबह 10 बजे के बाद चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed