{"_id":"0d45cb1ba7ea99bda648dcf87a361e7b","slug":"traffic-police-sticker-racket-case-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवालों को ही पकड़ने के लिए उतारनी पड़ी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसवालों को ही पकड़ने के लिए उतारनी पड़ी टीमें
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Nov 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के स्टीकर रैकेट में शामिल पुलिस वालों को दबोचने के लिए नकली पुलिसकर्मियों (डिकॉय टीमें) को सड़कों पर उतारा गया है। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी यह पता करने में जुटे हैं कि इस रैकेट को कौन चला रहा है और इनमें कौन-कौन से ट्रैफिक पुलिसकर्मी और अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन
विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने तीन नकली टीम उतारी है। रैकेट को लेकर सितंबर में शिकायत आई थी। इस पर मामला दर्जकर पुलिस की विजिलेंस विभाग जांच कर रही है। इसके अलावा बुधवार से नो एंट्री में चलने वाले भारी वाहनोें के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
पहले दिन दोपहर दो बजे तक 381 वाहन चालकों का चालान किया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इनमें से ज्यादातर भारी वाहन ऐसे थे, जिन पर स्टीकर लगा था। अभियान के दौरान नो एंट्री में दौड़ रहे ट्रक को नहीं रोकने पर ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली में स्टीकर रैकेट चल रहा है। भारी वाहन एक खास तरीके का स्टीकर फ्रंट शीशे पर लगाकर चलते हैं। जिस किसी भारी वाहन पर यह स्टीकर लगा होता है तो उसे ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं रोकते हैं। स्टीकर लगे भारी वाहन भी नो इंट्री में बेरोकटोक चलते हैं। माना जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बिना यह रैकेट नहीं चल सकता।