फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic jams plague Uttam Nagar East, with vehicles crawling daily on the road.

Delhi NCR News: उत्तम नगर पूर्व मे लोग जाम से बेहाल, सड़क पर रोजाना रेंगते हैं वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
-ई-रिक्शा, रेहड़ी-पटरी और लावारिस पशु बने बड़ी समस्या, हादसों का भी खतरा बरकरार
विज्ञापन



सत्यम सिंह

नई दिल्ली।
पश्चिमी दिल्ली का उत्तम नगर पूर्व इलाका राजधानी का सबसे व्यस्त बाजारों और टर्मिनलों में गिना जाता है, लेकिन यहां लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। दफ्तर जाने के पीक आवर्स में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों लग जाते है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर अनियंत्रित रूप से चल रहे ई-रिक्शा और फुटपाथ व सड़कों पर लगी फल-सब्जियों की रेहड़ियां जाम की बड़ी वजह हैं। सड़कों पर मौजूद लावारिस पशु हालात को और बदतर बना देते हैं। खासकर मेट्रो स्टेशन और टर्मिनल के पास गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिलती है।
विज्ञापन




लावारिस गाय व अन्य पशु सड़कों के बीचों-बीच बैठ जाते हैं, इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ लोग सड़कों पर पशुओं को खाना खिलाते हैं, जिससे पशु मुख्य मार्ग पर जमा रहते हैं और ट्रैफिक बाधित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्षेत्र के व्यापारियों और यात्रियों का कहना है कि जाम के कारण कारोबार और रोजाना दफ्तर जाना दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की स्थानीय प्रशासन से मांग है कि अवैध अतिक्रमण हटाया जाए, ई-रिक्शा से लगने वाले जाम को खत्म करने और आवारा पशुओं को हटाने के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएं ताकि रोजाना होने वाली परेशानी से छुटकारा मिले।



कोट्स



इस मामले पर प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। - अजीत सिंह (स्थानीय दुकानदार)



रोजाना दफ्तर जाते समय जाम में फंस जाते हैं। पशु के सड़कों पर आ जाने के कारण कई बार हादसे हो चुकें हैं। - हितेश गोयल
(राहगीर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article