फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic jam again during peak hours; Barapullah Elevated Road Phase-3 closed for an hour and a half

Delhi NCR News: पीक ऑवर में फिर जाम, डेढ़ घंटे बंद किया बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
-बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 की दूसरी साइड भी शुरू, सराय काले खां से मयूर विहार का सफर आसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली के सफर आसान करने वाले बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 पर बृहस्पतिवार सुबह वाहनों का सैलाब उमड़ पड़ा। सात लेन का ट्रैफिक यकाएक बारापुला पर आ जाने से बॉटलनेक से पीछे साढ़े तीन किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस को जाम के कारण करीब 11 से 12.30 तक वाहनों के लिए रास्ता बंद करना पड़ा। एलिवेटेड रोड पर सराय काले खां से मयूर विहार की ओर दूसरी लेन खोली गई, इस लेन पर ट्रैफिक का दबाव न होने के कारण वाहन कुछ ही मिनटों में फर्राटा भरते हुए सराय काले खां से मयूर विहार पहुंच गए।

बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 सुबह के समय पीक ऑवर में जाम से बेहाल हो गया। नोएडा, गाजियाबाद से आईएनए, एम्स, रिंग रोड, सराय काले खां जाने वाले वाहन चालकों ने सुबह तेज और आसान सफर के लिए नए बारापुला एलिवेटेड रोड फेज 3 को चुनते हुए तेजी से गाड़ियां निकालना शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे तक नए और पुराने बारापुला एलिवेटेड के मिक्सड प्वाइंट पर बॉटलनेक बनने से जाम गहरा गया। जाम का अंदाजा इस बात से लग रहा था कि एलिवेटेड शुरू होने वाले मयूर विहार वाले प्वाइंट तक गाड़ियों की कतारें लग गईं थीं।
विज्ञापन


नोएडा लिंक रोड और डीएनडी से गुजारे वाहन
काफी देर तक गाड़ियां आगे ही नहीं बढ़ पा रही थीं। इस दौरान सराय काले खां और डीएनडी-महारानी बाग से पुराने बारापुला पर आने वाले ट्रैफिक को जहां रोक-रोक कर चलाया गया। साथ ही नए बारापुला एलिवेटेड रोड फेज 3 पर भी वाहनों का लगभग डेढ़ घंटे के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस दौरान वाहनों को नोएडा लिंक रोड और डीएनडी से गुजारा गया। दूसरी ओर, एलिवेटेड रोड पर चढ़े वाहनों को रोक-रोककर थोड़ी-थोड़ी देर में छोड़ा गया। दोपहर एक बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई तो रास्ता पूरी तरह खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराय काले खां पर ट्रैफिक को मिली राहत
बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 शुरू होने से सबसे अधिक फायदा सराय काले खां से मयूर विहार, गाजियाबाद और नोएडा जाने वाले वाहन चालकों को मिला है। पहले पीक ऑवर में जहां हमेशा जाम लग जाता था। बृहस्पतिवार को बारापुला एलिवेटेड रोड फेज 3 की इस साइड को खोल दिया गया। अब सीएनजी पेट्रोल पंप के आगे बने नए एलिवेटेड रोड से इस ओर वाहनों को खासी राहत मिल गई। यहां से वाहन कुछ मिनटों में ही सराय काले खां से फर्राटा भरते हुए नोएडा लिंक रोड पर उतर गए।

सराय काले खां, डीएनडी-महारानी बाग से आ रहा ट्रैफिक बनाता है बॉटलनेक
पुरानी बारापुला एलिवेटेड रोड पर पहले सराय काले खां से दो लेन और डीएनडी-महारानी बाग की ओर से आने वाले दो लेन की रोड चढ़ती है। इन चार लेन से ही आने वाला भारी ट्रैफिक बारापुला पर चढ़ता है, जबकि बारापुला एलिवेटेड रोड केवल दो लेन का है। ऐसे में पहले ही इसपर बॉटलनेक बनने से जाम लग जाता था। अब तीन लेन के नए एलिवेटेड रोड से आने वाले 3 लेन का ट्रैफिक इस चार लेन में जुड़ जाने से कुल सात लेन का ट्रैफिक पुराने दो लेन पर इस बॉटलनेक पर ट्रैफिक पूरी तरह से जाम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed