Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traditional products from Ladakh are gaining recognition in the Delhi market.

Delhi NCR News: दिल्ली के बाजार में पहचान बना रहे लद्दाख के पारंपरिक उत्पाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
आईआईटीएफ-2026 में कैमोमाइल चाय और मीठी खुबानी आकर्षण का केंद्र, राजमा की आठ किस्में भी उपलब्ध
विज्ञापन



सनी सिंह
नई दिल्ली। पहाड़ों की ठंडी आबोहवा, ग्लेशियर के आसपास की खेती और पारंपरिक हुनर से तैयार लद्दाख के उत्पाद अब दिल्ली के बाजार में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ)-2026 में लद्दाख के मंडप में इस बार कैमोमाइल चाय, खुबानी और राजमा खरीदारों का ध्यान खींच रहे हैं। स्थानीय कारोबारी इन उत्पादों की प्राकृतिक विशेषताओं के साथ इन्हें तैयार करने के पारंपरिक तरीकों से भी लोगों को परिचित करा रहे हैं।
मंडप में कैमोमाइल चाय खास आकर्षण बनी हुई है। कारोबारी हुडोल के मुताबिक, लद्दाख की विषम जलवायु में तैयार होने वाली इस चाय को तनाव और नींद की परेशानी से राहत के लिए उपयोगी बताकर पेश किया जा रहा है। उनका कहना है कि यहां की प्राकृतिक परिस्थितियां और खेती का पारंपरिक तरीका इस उत्पाद को विशिष्ट बनाते हैं। चाय के जरिए कारोबारी देश के बड़े बाजार में लद्दाख की पहचान स्थापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन

खुबानी भी मेले में लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रही है। कारगिल के कारोबारी सादिक अलि इसे दुनिया की सबसे मीठी खुबानी बताते हैं। इसकी मिठास के अलावा इसके बीज से निकाला जाने वाला तेल भी खास है। इसे मशीनों के बजाय पारंपरिक तरीके से हाथों से तैयार किया जाता है। इसकी 30 मिलीलीटर की बोतल 900 रुपये में बेची जा रही है। कारोबारी सैय्यद हासिम के अनुसार, तेल निकालने की प्रक्रिया में काफी मेहनत लगती है। गुणवत्ता और पारंपरिक निर्माण पद्धति के कारण इसकी कीमत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमा की आठ किस्में, दो सीटी में पकने का दावा
लद्दाख के मंडप में राजमा की आठ किस्में भी प्रदर्शित की गई हैं। कारोबारियों का दावा है कि ये सामान्य राजमा की तुलना में जल्दी पकते हैं और महज दो सीटी में तैयार हो जाते हैं। पकने के बाद भी इनके दाने साबुत रहते हैं। इन्हें खाने में हल्का और पाचन के लिहाज से बेहतर बताया जा रहा है। कारोबारी नजीर अहमद का कहना है कि इन किस्मों के जरिए लद्दाख के पारंपरिक कृषि उत्पादों को देशभर के उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

कारोबारी बोले
लद्दाख की विषम जलवायु में उगने वाली कैमोमाइल चाय की अपनी खास पहचान है। यहां का प्राकृतिक वातावरण और खेती का तरीका इसे अलग बनाता है। मैं चाहता हूं कि दिल्ली समेत देशभर के लोग इस चाय की खूबियों को जानें। तनाव और नींद की परेशानी से जूझने वाले लोग भी इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। - हुडोल, कारोबारी, लद्दाख:
लद्दाख की खुबानी अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। हम इसे दुनिया की सबसे मीठी खुबानी बताते हैं। इसकी मांग बढ़ाने के लिए हम इसे दिल्ली के बाजार तक लेकर आए हैं। इसके बीज से हाथों द्वारा निकाला गया तेल भी उपलब्ध है।- सादिक अली, कारोबारी, कारगिल
खुबानी के बीज से तेल निकालने में काफी मेहनत लगती है। हम इसे पारंपरिक तरीके से हाथों से तैयार करते हैं। इसकी 30 मिलीलीटर की बोतल 900 रुपये में उपलब्ध है। इसकी गुणवत्ता और बनाने का तरीका इसे दूसरे उत्पादों से अलग बनाता है।-सैय्यद हासिम, कारोबारी, कारगिल

लद्दाख के राजमा की आठ किस्में हैं। इनकी खासियत है कि ये जल्दी पक जाते हैं। महज दो सीटी में तैयार हो जाते हैं और इनके दाने भी नहीं टूटते। मैं चाहता हूं कि लद्दाख के पारंपरिक उत्पादों को देश के बड़े बाजार में पहचान मिले।-नजीर अहमद, कारोबारी, लेह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article