फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traders protest Facebook's data sharing policy, letter sent to union minister

फेसबुक की डाटा साझा करने की नीति का व्यापारियों ने किया विरोध, केंद्रीय मंत्री को भेजा पत्र

Wed, 06 Jun 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Jun 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
traders protest Facebook's data sharing policy, letter sent to union minister
facebook

फेसबुक की डाटा साझा करने की नीति का व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पत्र भेजकर इस संवेदनशील मुद्दे का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कन्फेडरेशन के राष्ट्रीय राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि व्यापार की दृष्टि से यह बेहद संवेदनशील मुद्दा है।

विज्ञापन


डाटा खंगालने पर किसी विशेष व्यापार के व्यवहार, उनकी खरीदने और बेचने की शैली, अर्थ शक्ति का आसानी से पता लगाया जा सकता है। इससे बड़ी कंपनियां अपनी बिक्री नीति निर्धारित कर सकती हैं।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ कंपनियां मिलकर व्यापार पर कब्जा भी कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्टफोन का उपयोग लगभग सभी लोग करते हैं। डाटा स्टोरेज का यह सबसे बड़ा हथियार है। कौन, कहां, किस वक्त बैंक पहुंचा, कितना भुगतान किया, निजी व गोपनीय डाटा का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह संविधान के निजता के अधिकार का सीधा उल्लंघन भी है। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत इस ओर ध्यान देकर साइबर सुरक्षा के लिए एक पुख्ता नीति बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed