{"_id":"5dd4929e8ebc3e54f937c258","slug":"traders-open-front-against-e-commerce-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-कॉमर्स के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोला, आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-कॉमर्स के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोला, आज करेंगे प्रदर्शन
Wed, 20 Nov 2019 06:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-कॉमर्स के खिलाफ दिल्ली के व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। ई-कॉमर्स व्यापार को अनैतिक बताते हुए व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन व्यापार से घरेलू उद्योग चौपट हो रहा है। दायरे से बाहर निकलकर विदेशी कंपनियां भारत में व्यापार कर रही है।
विज्ञापन
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने अमेजन व फ्लिपकार्ट के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने का एलान किया है। बुधवार को दिल्ली के व्यापारी बारा टूटी चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
ई-कॉमर्स पर अंकुश लगाने के लिए कन्फेडरेशन ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र भी लिखा है। कन्फेडरेशन के महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि ई-कॉमर्स कंपनियों की मनमानी से देश में सात करोड़ से अधिक छोटे व्यवसायी परेशान हैं। दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बावेजा ने बताया कि ई-कॉमर्स की वजह से दिल्ली का व्यापार खत्म हो रहा है।
विज्ञापन