{"_id":"6762fa2f631f9ffe280ed94b","slug":"tractor-trolley-laden-with-sugarcane-broke-railway-gate-in-hapur-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रैक्टर ट्राले ने तोड़ा रेलवे फाटक, इंटरसिटी व सत्याग्रह एक्सप्रेस को पड़ा रोकना; मौके पर पहुंची GRP टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रैक्टर ट्राले ने तोड़ा रेलवे फाटक, इंटरसिटी व सत्याग्रह एक्सप्रेस को पड़ा रोकना; मौके पर पहुंची GRP टीम
Wed, 18 Dec 2024 10:07 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:07 PM IST
सार
हापुड़ जिले में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉले ने बैरियर तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने ट्राले को कब्जे में ले लिया। फाटक टूटने के कारण इंटरसिटी व सत्याग्रह एक्सप्रेस को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉले ने बैरियर तोड़ दिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित रेलवे गेट संख्या 62-सी पर बुधवार की देर शाम गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉले ने बैरियर तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने ट्राले को कब्जे में ले लिया। फाटक टूटने के कारण इंटरसिटी व सत्याग्रह एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
गेट संख्या 62-सी पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर व गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रोले बैरियर को तोड़ रहे हैं। बुधवार की देर शाम गन्ने से लदा ट्रैक्टर ट्राला रेलवे रोड से होकर सिंभावली शुगर मिल में जा रहा था। जैसे ही ट्राला फाटक के नीचे पहुंचा तो वह ओवरलोड होने के कारण फाटक के बैरियर से टकरा गया, जिसके कारण बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया और लग नहीं सका। गनीमत रही कि बैरियर टूटकर ऊपर से गुजर रही ओएचई तार पर नहीं गिरा।
विज्ञापन
हादसे के कारण हापुड़ से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का भी आने का समय हो रहा था, जिसके कारण इसे एक घंटे तक और रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह को 40 मिनट तक रोका गया। गेटमैन विपिन शर्मा ने इसकी सूचना तत्काल हापुड़ जीआरपी को दी। इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई ट्रैक्टर ट्राले को कब्जे में ले लिया। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि बैरियर क्षतिग्रस्त होने के कारण कुछ देर के लिए ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इसे दुरुस्त कराकर संचालन सुचारु कराया गया।
विज्ञापन