फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tractor riders beat ASI to death in delhi

Delhi: ट्रैक्टर सवारों ने एएसआई को पीटकर किया अधमरा, वाहन मालिक गिरफ्तार, दो साथी हुए फरार

Thu, 09 Oct 2025 01:50 AM IST
आकाश दुबे राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Oct 2025 01:50 AM IST
सार

राजकुमार सपरिवार पालम कॉलोनी में रहते हैं। वह दिल्ली यातायात विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और उनकी तैनाती द्वारका सर्किल में है।

विज्ञापन
Tractor riders beat ASI to death in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका नार्थ इलाके में चालान के लिए एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास करना यातायात विभाग में तैनात एएसआई राजकुमार को भारी पड़ गया। इससे नाराज ट्रैक्टर मालिक ने दो साथियों के साथ एएसआई की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। सिर पर डंडा लगने से एएसआई बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे बिंदापुर थाना के एक सिपाही ने उन्हें हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। ट्रैक्टर मालिक को मौके पर ही दबोच लिया गया। दो अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


राजकुमार सपरिवार पालम कॉलोनी में रहते हैं। वह दिल्ली यातायात विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और उनकी तैनाती द्वारका सर्किल में है। द्वारका नार्थ थाने में दर्ज प्राथमिकी में राजकुमार ने बताया कि 6 अक्तूबर को उनकी तैनाती अन्य पुलिसकर्मियों के साथ द्वारका मोड़ एनएसयूटी रोड पर थी। वह वाहनों का चालान कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक नो इंट्री होने के बावजूद वहां से जाने लगा। राजकुमार ने चालक को ट्रैक्टर रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक उसे भगाकर ले गया। एएसआई ने उसका वीडियो बना लिया। कुछ दूर जाने के बाद उसपर सवार ट्रैक्टर का मालिक उतर कर एएसआई के पास आया और उन्हें धमकाने लगा। इस बीच उसके दो साथी भी आ गए।
विज्ञापन


तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने डंडे से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसी दौरान बिंदापुर थाना में तैनात सिपाही मोनू वहां पहुंचे और एएसआई को हमलावरों से बचाया और ट्रैक्टर मालिक विपिन गार्डन निवासी विरेंद्र सागवान को पकड़ लिया। पुलिस घायल एएसआई राजकुमार को इलाज के लिए पास के अस्पताल में लेकर गई। इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उनके बयान पर मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed