Murder : गुरुग्राम में मॉल के गेट पर गोली मारकर ट्रैक्टर चालक की हत्या, पहले हुई थी कहासुनी; आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
गुरुग्रामसेक्टर-47 स्थित आईएलडी मॉल के गेट पर गोली मारकर ट्रैक्टर चालक की हत्या कर दी गई। वह मलबा उठाने के लिए ट्रैक्टर लेकर मॉल में जा रहा था। इसी दौरान विवाद हुआ था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान घामडोज गांव निवासी दीपक (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की है।
बहरामपुर गांव निवासी सहवाग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने 23 वर्षीय भाई वसीम के साथ सुभाष चौक के निकट आईएलडी मॉल में कंस्ट्रक्शन के मलबे को हटाने के काम में लगा था। बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे वसीम मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर लेकर अंदर जा रहा था। इसी दौरान मॉल के गेट के पास पान की दुकान लगाने वाले मनोज ने ट्रैक्टर को अंदर नहीं ले जाने के लिए कहा।
उसके साथ दो युवक प्रियांशु व आरिफ भी थे। झगड़े से पहले मॉल में कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे ठेकेदार निरंजन के साथ झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। सहवाग ने पुलिस को बताया कि उसने अपने ट्रैक्टर को मलबा भरने के लिए अंदर लगवा दिया और मलबा भरने के लिए अपने छोटे भाई वसीम व लेबर को छोड़कर बाहर आ गया।
कॉल कर साथियों को बुलाया
कुछ देर बाद ही वसीम ने अपने भाई सहवाग को कॉल करके बताया कि बाहर झगड़ा करने वालों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया है। काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी में आए लोग मारपीट व गाली-गलौज कर रहे हैं। जब सहवाग अंदर गया ताे वहां खड़े युवकों ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से उस पर गोली चला दी लेकिन एकदम नीचे बैठने से वह बच गया। इसके बाद उस युवक ने दूसरा फायर वसीम पर किया। गोली वसीम के पेट में लग गई।
इलाज के दौरान ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व जोन) विशाल ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को गोली मारने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.