फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Track fracture stuck shrmjeevi Express.

ट्रैक फ्रैक्चर होने से फंसी श्रमजीवी एक्सप्रेस

Fri, 09 Jan 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 09 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Track fracture stuck shrmjeevi Express.

पुराना रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ठंड के कारण प्लेटफार्म नंबर एक और तीन पर ट्रैक फैक्चर होने से यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी।

विज्ञापन


गनीमत रही कि इस दौरान ट्रेनों की स्पीड बेहद कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक फ्रैक्चर की वजह से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस स्टेशन से पहले ही रोक दी गई।
विज्ञापन


बाद में उसे दूसरे ट्रैक से गुजारा गया। प्लेटफार्म नंबर-1 पर ट्रैक फ्रैक्चर की वजह से डाउन ट्रेनें प्रभावित रहीं।

प्लेटफार्म नंबर-3 पर सुबह 8:18 बजे ट्रैक फ्रैक्चर की सूचना पर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू किया। करीब आधा घंटा बाद 8:45 बजे फ्रैक्चर को ठीक कर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे बाद दोपहर 12 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 पर भी ट्रैक फ्रैक्चर हो गया। टीम ने फिर रिपेयर ट्रैफिक बहाल किया। एरिया ट्रैफिक मैनेजर डीके चोपड़ा ने बताया कि ठंड अधिक होने के कारण दोपहर 12:45 बजे ट्रैक को ठीक कराकर ट्रैफिक सुचारु कर दिया गया।


उन्होंने बताया कि इसकी वजह से रेल ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ। डाउन ट्रैक पर सुबह के समय ट्रेनों की संख्या कम है। इन ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से गुजारा गया।

20 से ज्यादा ट्रेनें चली देरी से
कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को फिर ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ा गया। दिल्ली-वाराणसी हॉलीडे स्पेशल बृहस्पतिवार को 2:10 घंटे, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी 5 घंटे, नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी 3:10 घंटे, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी 1:05 घंटे, आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 2:50 घंटे, नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस 2:20 घंटे, रीवा एक्सप्रेस 1 घंटे, नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस 5:50 घंटे, गुवाहाटी-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 1:15 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 1:45 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 1:35 घंटे लेट रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed