फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tour and travel business is facing tough problem after demonetization in gurugram

नया साल आने से पहले ही आ रही बुरी खबर, नोटबंदी के कहर से बचेगी ये इंडस्ट्री?

Sun, 18 Dec 2016 11:57 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 18 Dec 2016 11:57 AM IST
सार

नोटबंदी से बेहाल टूर एंड ट्रेवल इंडस्ट्री 
सबहेड -85 फीसदी तक गिरा है कारोबार का ग्राफ, विदेश जाने वालों की तादात में भारी गिरावट
-- डिजिटल पेमेंट करने वालों की संख्या काफी कम है और नई करेंसी किसी के पास नहीं है 

विज्ञापन
tour and travel business is facing tough problem after demonetization in gurugram
- फोटो : लाल सिंह

विस्तार

नोटबंदी के बाद से रियल एस्टेट और वेडिंग मार्केट की तरह टूर एंड ट्रेवल इंडस्ट्री को भी करारा झटका लगा है। नोटबंदी के करीब 40 दिन बाद भी कारोबार में मामूली सा ही सुधार हुआ है जिसे इस कारोबार से जुड़े लोग नाकाफी बता रहे हैं।

विज्ञापन


अभी भी धंधे में करीब 85 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। हर साल क्रिसमस व नववर्ष के सीजन में देश-विदेश जाने के लिए अच्छी खासी बुकिंग हो जाती थी। मगर इस बार स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन


गुरुग्राम की टूर एंड ट्रेवल एजेंसी संचालकों का कहना है कि नवंबर से लेकर मध्य जनवरी तक का सीजन कारोबार की दृष्टि से काफी मुफीद होता है। मगर आठ नवंबर के बाद से इस इंडस्ट्री की कमर ही टूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश स्थित टूरिस्ट प्लेसों पर क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेट करने वालों की संख्या में 98 फीसदी तक की कमी आई है। थाइलैंड, सिंगापुर और मलयेशिया का रुख थोड़े से ही लोग कर रहे हैं। वहीं अमेरिका व यूरोप जाने वालों की तादात नाममात्र की है।

tour and travel business is facing tough problem after demonetization in gurugram
कॉरपोरेट, आईटी-बीपीओ सहित अन्य सेक्टरों से जुड़े लोगों की बुकिंग में भी भारी कमी आई है। जो लोग हर साल बाहर जाते थे उन लोगों ने भी इस बार नोटबंदी के कारण इससे दूरी बना ली है।

एमजी रोड स्थित कृष्णा एयर ट्रेवल के संचालक बीएन लाल का कहना है कि लोग हमेशा कैश से ही बुकिंग कराते थे। अब किसी के पास इतना कैश नहीं है। इस कारण लोग बुकिंग को लेकर उत्साहित नहीं है। जो लोग हर साल सिंगापुर, यूरोप और अमेरिका जाते थे वह गोवा व केरल तक ही  सीमित रह गए हैं।

सोहना रोड स्थित एक टूर एंड ट्रेवल एजेंसी एग्जीक्यूटिव मनोज कुमार का कहना है कि अभी भी काफी ऐसे लोग बुकिंग के लिए आ रहे हैं जिनके पास 500 व हजार की पुरानी करेंसी है। मगर इसे लिया नहीं जा रहा है। डिजिटल पेमेंट करने वालों की संख्या काफी कम है और नई करेंसी किसी के पास नहीं है। ऐसे में कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया है।

बड़ी-छोटी हर एजेंसी का धंधा मंदा...

tour and travel business is facing tough problem after demonetization in gurugram

गुरुग्राम में 100 से अधिक टूर एंड ट्रेवल एजेंसियां हैं। इसमें से 40 के करीब बड़े आकार वाली हैं। इन सभी का धंधा नोटबंदी के बाद से प्रभावित हुआ है। इस इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि अभी स्थिति सुधरने में करीब चार से पांच माह और लगेंगे।  

कहां के लिए लोग करा रहे हैं बुकिंग व पैकेज...
देश के पर्यटन स्थल========-पैकेज(रुपये)===============अवधि
गोवा =================10,999-12,500============चार रात
मनाली=================6,999-8,999 ============तीन रात
केरल=================23,999-25,500============छह रात
कश्मीर===============19,999-21,850============चार रात

विदेश...
सिंगापुर==============40,000-56,990 ===============चार रात
मलेशिया  ==============35,000-55,500=============चार रात    
बैंकाक =================35,000-49,990=============चार रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed