परीक्षा से पहले टॉपर छात्रा ने क्यों की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सचिवालय की प्रोजेक्ट अधिकारी की बेटी ने सेक्टर-61 स्थित पंच्चुलि अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर से कूद कर सुइसाइड कर लिया। छात्रा मयूर विहार फेज-1 के एक इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी।
सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पंच्चुलि अपार्टमेंट के टॉप फ्लोर से एक छात्रा ने कूदकर जान दे दी है। मूल रूप से महुला, आजमगढ़ निवासी जीके राय यहां परिवार के साथ ए-114, पंच्चुलि अपार्टमेंट में रहते हैं।
जीके राय हापुड़ में चकबंदी अधिकारी हैं जबकि उनकी पत्नी डॉ. साधना राय दिल्ली सचिवालय में प्रोजेक्ट ऑफिसर हैं। उनकी बड़ी बेटी सांभवी 12वीं और छोटी बेटी सातवीं क्लास में पढ़ती है। सांभवी का सोमवार को फिजिक्स का पेपर था। सुबह करीब 6 बजे डॉ. साधना ने उसको पेपर देने जाने के लिए जगाया और फिर किचन में काम करने चली गईं।
होनहार छात्रा पर परीक्षा का दबाव कैसे
इस बीच छात्रा घर से निकलकर बी ब्लॉक के टॉप फ्लोर पर गई और वहां से छलांग लगा दी। अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने घटना की जानकारी छात्रा की मां को दी। उसे गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सांभवी की चाची अलका का कहना है कि वह हमेशा अपनी क्लास में टॉप करती आई है। वह काफी होनहार रही है। माना जा रहा है कि फिजिक्स की परीक्षा की उसकी ठीक से तैयारी नहीं रही होगी, जिस कारण पेर खराब होने के डर से उसने यह कदम उठाया होगा।
खास बात यह है कि सांभवी के 10वीं की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक थे। अपार्टमेंट के अन्य लोग व वहां पर तैनात सुरक्षागार्ड भी उसकी पढ़ाई की काफी तारीफ करते रहे। सवाल यह है कि छात्रा पर एग्जाम का प्रेशर था या फिर किसी अन्य वजहों से उसने सुइसाइड किया है।
मामले में डीएसपी डॉ. अनूप कुमार का कहना है कि फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में मामला सुइसाइड का ही लग रहा है। हालांकि, जांच की जा रही है।