फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tomorrow weather Heat wave alert in North India including Delhi NCR

आज का मौसम: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लू का अलर्ट, इतने डिग्री पहुंचेगा पारा; जानिए कब से मिलेगी राहत

Mon, 08 Jun 2026 12:50 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 08 Jun 2026 12:50 AM IST
सार

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 8 से 10 जून तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी दी है। 11-12 जून को हल्की बारिश से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Tomorrow weather Heat wave alert in North India including Delhi NCR
दिल्ली का मौसम - फोटो : AI Generated

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बड़े हिस्से में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलेगी। इस दौरान पारा 42 डिग्री सेल्सियस से 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, 11 से 12 जून तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की बारिश और तेज हवाओं से राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 8 से 10 जून के बीच दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इससे पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, न्यूतनम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस के इजाफे की संभावना है। न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने से लोगों को रात में उमस और बेचैनी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 11-12 जून के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे लोगों को राहत मिलेंगी।

विज्ञापन

दिन में कड़ी धूप ने किया परेशान तो शाम को बदला मौसम
दिल्ली में सुबह से ही कड़ी धूप ने लोगों को परेशान किया। सुबह दस बजे ही पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में करीब 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। दूसरी तरफ, न्यूनतम तापमान में भी पिछले 24 घंटे में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भोर के दौरान न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शाम के समय दिल्ली के आसमान पर काले बादल छा गए और तेज हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया। इससे लोगों को कड़ी गर्मी से राहत मिली।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 12 जून तक छिटपुट बारिश की संभावना
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 12 जून के दौरान छिटपुट बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11-12 जून को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके बावजूद 9 से 10 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और 9 से 11 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका जताई गई है।

देश में तेजी से आगे बढ़ रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के और अधिक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके बाद के 4 से 5 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत व उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed