{"_id":"4886a3b2d57581be35c518652b4409aa","slug":"tomorrow-may-rain-clouds-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल हो सकती है बारिश छाया रहेगा कोहरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल हो सकती है बारिश छाया रहेगा कोहरा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह लोगों को भयंकर शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। धूप कम खिलेगी और आसमान पर बादल छाए रहेंगे। बुधवार को कोहरा छाया रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में बदलाव अभी थमने का अनुमान नहीं है। शीतलहर से कंपकंपा रहे एनसीआर को इस सप्ताह राहत मिलने वाली नहीं है। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर में मात्र एक घंटे के लिए कमजोर धूप निकली।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह बादल छाए रहने से शीतलहर बनी रहेगी। तापमान औसत से चार-पांच डिग्री कम रहेगा।
बुधवार को बादल घने रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। समुद्री तटों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण सर्दी से निजात मिलने वाली नहीं है।
दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट
कोहरे के चलते दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। सरयू यमुना एक्सप्रेस 19 घंटे लेट है।
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 10 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस 12 घंटे, प्रयागराज एक्सप्रेस 5 घंटे, वैशाली एक्सप्रेस 5 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल 5 घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 8 घंटे और गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे लेट है।
विज्ञापन
रेलमंत्री ने जनता से मांगे सुझाव
रेल मंत्रालय ने रेल बजट की तैयारियां शुरू कर ली है। रेल मंत्री ने बजट से संबंधित सुझाव और शिकायतें जनता से मांगी है। जनता रेल विभाग की वेबसाइट www.indainrailways.gov.in पर जाकर अपने सुझाव 17 जनवरी तक दे सकती है।