{"_id":"5db06b6c8ebc3e93dd49083a","slug":"tomatoes-will-be-available-for-three-rupees-cheaper-from-thursday-in-mother-dairy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर डेयरी में बृहस्पतिवार से तीन रुपये तक सस्ते मिलेंगे टमाटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर डेयरी में बृहस्पतिवार से तीन रुपये तक सस्ते मिलेंगे टमाटर
Wed, 23 Oct 2019 08:32 PM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 23 Oct 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
टमाटर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टमाटर की आसमान छूती कीमतों से राजधानी दिल्ली के लोगों को राहत देने के लिए केंद्र ने मदर डेयरी को बृहस्पतिवार से सब्जी की कीमतें दो-तीन रुपये प्रति किलो घटाने को कहा है। वर्तमान में मदर डेयरी अपने 400 सफल स्टोर के जरिए टमाटर की तीन किस्मों के 30 रुपये प्रति किलो, 40 रुपये प्रति किलो और 55 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रही है।
इसके अलावा, मदर डेयरी, केंद्रीय भंडार और सहकारी एनसीसीएफ को भी अपने खुदरा स्टोर के जरिए अरहर दाल को 80-85 रुपये प्रति किलो बेचने को कहा गया। दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में टमाटर 60-80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
उपभोक्ता मामलों के सचिव अविनाश के श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक में प्रमुख वस्तुओं की कीमतों की समीक्षा के बाद ये निर्णय लिए गए। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक में टमाटर और दालों के संबंध में दो-तीन फैसले लिए गए।
विज्ञापन
टमाटर के मामले में मदर डेयरी को 24 अक्तूबर से इसकी कीमतों में दो-तीन रुपये की कमी करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में टमाटर की हाइब्रिड किस्म की आपूर्ति बढ़ाने का फैसला किया है। बैठक में बताया गया कि आंध्र प्रदेश से टमाटर की ढुलाई संभव नहीं थी।
दालों के मामले में अधिकारी ने बताया कि नेफेड को दिल्ली सरकार को 82 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अरहर दाल उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सफल, केंद्रीय भंडार और एनसीसीएफ के स्टोर पर अरहर दाल 80-85 रुपये प्रति किलो बेची जाएगी।