फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tomato price hike effected homemakers in delhi ncr badly

प्याज की कीमतों ने निकाले आंसू, टमाटर पहुंचा 80 रुपये के पार

Sat, 04 Nov 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Nov 2017 02:04 PM IST
सार


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।

विज्ञापन
tomato price hike effected homemakers in delhi ncr badly

विस्तार

प्याज के बाद अब बाजार में अन्य सब्जियों के साथ टमाटर की बढ़ती कीमतें आम आदमी के आंसू निकाल रही हैं। पिछले 15 दिनों के अंदर ही टमाटर की कीमतों में दोगुना उछाल आया है। बाजार में 40 से 50 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अब 80 रुपये किलो तक पहुंच चुका है। बढ़ती कीमतों के कारण टमाटर लोगों की थाली से गायब होता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि टमाटर व प्याज की जमाखोरी पर रोक लगाएं। अगर कहीं भी जमाखोरी मिले तो सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए उन्होंने छापामार दस्तों की तैनात का आदेश दिया है। इमरान हुसैन ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को टमाटर व प्याज की कीमतों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वक्त खुदरा बाजार में टमाटर व प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। जबकि थोक बाजार में अभी ऐसी कोई तेजी नहीं है। इससे साफ लग रहा है कि जमाखोरी हो रही है। इस स्थिति पर काबू पाने के लिए सख्त कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान हुसैन ने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की अगुवाई में टीमों का गठन हो। जरूरत होने पर वह स्थानीय पुलिस की भी मदद लें। रोजाना सब्जियों की आवक पर रिपोर्ट तैयार की जाए। जांच टीमें आजादपुर मंडी, ओखला मंडी, केशोपुर मंडी समेत सभी मंडियों में तड़के छापेमारी करें। अगर कहीं कोई गड़बड़ी मिले तो बिना किसी देरी के कार्रवाई की जाए।

होटलों में भी बढ़ी कीमतों से घटा तड़का

tomato price hike effected homemakers in delhi ncr badly

सदर बाजार सहित शहर के अन्य सब्जी विक्रेता भी नई फसल आने से टमाटर व अन्य सब्जी की कीमतों में गिरावट होने की आस लगाए बैठे हैं। सदर बाजार सब्जी विक्रेता जयपाल की माने तो मौसम में बदलाव के कारण पैदावार कम होने और फसलें खराब होने के कारण बाजार में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

सब्जी की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर व गाजीपुर में भी सब्जियों के थोक के दामों में भी भारी उछाल आया है। थोक बाजार में टमाटर की कीमत जहां 40 से 60 रुपये किलो तक जा पहुंची है, वहीं खुदरा बाजार में यह 50 रुपये किलो से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो जा पहुंची है। ंतो वहीं अन्य बाजारों व सब्जी की दुकानों में टमाटर 90-100 रुपये किलो तक बिक रहा है। 

टमाटर की कीमतों में उछाल के कारण होटलों में भी सब्जी का तड़का घटता जा रहा है। अन्य पकवानों के साथ होटलों में मिलने वाली दाल सब्जियों की महक बढ़ती कीमतों के साथ फीकी होती जा रही है। 

उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया
बीडी गोयल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में ही बढ़ी सब्जी की इन कीमतों ने जेब पूरी तरह ढीली कर दी है। त्यौहारी सीजन में बढ़ी महंगाई अब भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले प्याज जहां आम आदमी के आंसू निकाल रही थी, वहीं अब टमाटर के लाल तेवर भी रुलाने लगे हैं। 
प्रताप सिंह : बढ़ती कीमतों के कारण अन्य चीजों के साथ सब्जी का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। नतीजा यह है कि थाली से एक-एक कर सब्जियां गायब हो रही हैं। इससे खाने का स्वाद भी गुम होता जा रहा है।  

अन्य सब्जियों के दाम:
प्याज- 50 रुपये किलो 
आलू- 40 रुपये के 2.5 किलो
गोभी- 40 रुपये किलो
घीया- 30 रुपये किलो
नींबू- 30 रुपये के 250 ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed