{"_id":"58403d904f1c1b2d1ede7571","slug":"toll-collection-will-start-today-500-old-notes-will-not-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू हो जाएगी टोल वसूली, नहीं चलेगा 500 का पुराना नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू हो जाएगी टोल वसूली, नहीं चलेगा 500 का पुराना नोट
ब्यूरो/अमर उजाला,गुरुग्राम
Updated Fri, 02 Dec 2016 12:17 AM IST
सार
200 से अधिक के टोल और फास्ट टैग खरीदने वालों को होगी 500 रुपये देने की छूट
विज्ञापन
टाेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार की मध्यरात्रि से साइबर सिटी के खेड़कीदौला टोल प्लाजा और दिल्ली के आईजीआई टोल प्लाजा पर टोल वसूलने का काम शुरू हो जाएगा। इन दोनों स्थानों पर सामान्य टोल शुल्क के रूप में 500 रुपये के पुराने नोट स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
लेकिन 200 रुपये से अधिक के टोल शुल्क का भुगतान करने वालों एवं फास्ट टैग खरीदने वालों को 500 रुपये के पुराने नोट इस्तेमाल करने की छूट होगी। टोल चुकाने के लिए वाहन चालक फास्टटैग, एप्लीकेशन और डेबिट व क्रेडिट की मदद ले सकेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निदेशक(प्रोजेक्ट) अशोक शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि नोटबंदी के बाद टोल फ्री हुए एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार यानी 2 दिसंबर की मध्यरात्रि से टोल वसूली शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 200 रुपये से कम शुल्क भुगतान करने पर 500 रुपये के पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा ज्यादातर लोगों के पास 2000 के नोट होंगे, ऐसे में टोल शुल्क राशि काटने के बाद फुटकर का झंझट हो सकता है।
ऐसे हालात में टोल प्लाजा पर कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एनएचएआई की ओर से दोनों टोल प्लाजा पर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इसके अलावा आम आदमी को इस संबंध में जागरूक करने के लिए एक किमी पहले से ही माइक पर उद्घोषणा की जाएगी। ऐसे में असुविधा से बचने के लिए जरूरी है कि टोल चुकाने के लिए खुले पैसों का इंतजाम करके चलें।
कानून व्यवस्था के लिए खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार मानेसर विजय यादव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल एवं एनएचएआई की ओर से मार्शलों की तैनाती की जाएगी। वहीं, किसी तरह की दिक्कत होने पर एनएचएआई, एमसीईपीएल एवं स्काईलार्क कंपनी के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
चिल्लर के लिए शीतला माता श्राइन बोर्ड से करार
दोनों टोल प्लाजा पर टोल के डिजिटल भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पेटीएम, हाईवेसाथी ऐप के अलावा सभी बैंकों एवं मोबाइल कंपनियों के ई वॉलेट से भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं नगद भुगतान में बड़े नोट आने पर चिल्लर के जरिए बाकी पैसे वापस किए जाएंगे।
इसके लिए एनएचएआई ने श्री शीतला माता श्राइन बोर्ड कमेटी से एक करार किया है। इस करार के मुताबिक कमेटी टोल प्लाजा को प्रतिदिन पांच लाख रुपये के छोटे नोट एवं सिक्के उपलब्ध कराएगी। टोल प्लाजा पर प्रतिदिन 15 लाख रुपये के छोटे नोट की जरूरत होती है, ऐसे में वाहन चालकों को किसी परेशानी से बचने के लिए अपने साथ छोटे नोट लेकर चलने या डिजिटल भुगतान के लिए तैयार रहने को प्रेरित किया जा रहा है।