फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   told he was a Bank officials and than fraud of employees Metro

बैंक अधिकारी बता मेट्रो कर्मी से की धोखाधड़ी

Sun, 08 Feb 2015 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 08 Feb 2015 08:28 AM IST
विज्ञापन
told he was a Bank officials and than fraud of employees Metro

खुद को बैंक अधिकारी बताकर एक शख्स ने दिल्ली निवासी मेट्रो कर्मी से एटीएम पिन नंबर पूछकर 22,220 रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर डाली। मेट्रो कर्मी को मोबाइल पर एसएमएस मिलने के बाद अपने साथ हुई ठगी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर नगर, दिल्ली निवासी इंद्रजीत कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर स्टोर कीपर है। उसका नोएडा के सेक्टर-29 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है। 2 फरवरी की दोपहर इंद्रजीत के मोबाइल पर कॉल करने वाले शख्स ने अपना परिचय मुंबई स्थित हेड ऑफिस से बैंक अधिकारी के रूप में दिया।
विज्ञापन


उसने इंद्रजीत से कहा कि उसका खाता बंद किया जा रहा है। दोबारा शुरू करने के लिए उसे अपना पुराना एटीएम पिन नंबर बताना पड़ेगा। इंद्रजीत ने उसे पिन नंबर बता दिया। फोन कटने के कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर पर मनी ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कॉल सेंटर पर संपर्क कर डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया, तब तक उसके खाते से 22220 रुपये निकल चुके थे। पीड़ित ने बैंक जाकर शिकायत की। बैंक अधिकारी ने बताया कि इन रुपयों से ऑनलाइन शापिंग की गई है। इसके बाद मेट्रो कर्मी ने पुलिस को सारी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed