फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Token system closed in metro travel allowed by smart card only

कोरोना संक्रमण से बचाने की कवायद, टोकन व्यवस्था बंद, मेट्रो स्मार्ट कार्ड से ही यात्रा की अनुमति

Tue, 01 Sep 2020 04:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Sep 2020 04:47 AM IST
विज्ञापन
Token system closed in metro travel allowed by smart card only
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एसएस अवस्थी

कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू की है। टोकन व्यवस्था को बंद करते हुए मेट्रो प्रबंधन ऑटो पे एप पर यात्रियों से पंजीकरण करा रहा है, ताकि यात्री कहीं से भी स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज कर सकें। एप पर अब तक 4,600 यात्री रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, जबकि लॉकडाउन से पहले रोजाना करीब 27 लाख यात्री सफर करते थे। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण कराने वालों को रजिस्ट्रेशन के तीन दिन बाद स्मार्ट कार्ड की होम डिलीवरी मिलेगी। यदि किसी कार्ड नहीं मिला तो स्टेशन काउंटर से भी खरीदा जा सकेगा। पुराने मेट्रो कार्ड पर जो छूट मिल रही थी उसके अलावा स्मार्ट कार्ड पर पांच फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन यात्रियों के पास पहले से मेट्रो कार्ड हैं, स्टेशन काउंटर पर जाकर उनकी मैपिंग करानी होगी, ताकि वह स्मार्ट बन सके। 7 सितंबर से मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए मेट्रो स्टेशन काउंटर पर स्मार्ट कार्ड की बिक्री की व्यवस्था की गई है। शत-प्रतिशत यात्रियों को स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने के लिए यह कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशानी से बचने के लिए करा लें रजिस्ट्रेशन
लॉकडाउन से पहले मेट्रो में 27 लाख यात्री सफर करते थे। अगर उनमें से 50 फीसदी के पास मेट्रो कार्ड हैं, फिर भी यात्रियों को शुरुआती दिनों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए काउंटरों से भी स्मार्ट कार्ड की बिक्री की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द स्मार्ट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें, ताकि मेट्रो सेवाएं शुरू होने पर परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed