फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Together with his friend's murder conspiracy made by tenant

दोस्त संग मिलकर किराएदार ने रची हत्या की साजिश

Wed, 14 Oct 2015 09:24 AM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
Together with his friend's murder conspiracy made by tenant

कापसहेड़ा के बिजवासन में 22 सितंबर को सेंट्रल वाटर कमीशन के चीफ अकाउंटेंट की पत्नी विमला भारद्वाज (55) की हत्या की गुत्थी को अपराध शाखा ने सुलझा लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में विमला के किरायेदार को राजस्थान के अजमेर से दबोचा है। आरोपी की पहचान गांव परकंडी, रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड निवासी अमित सिंह भंडारी उर्फ विक्की (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


अमित ने अपने दोस्त अश्वनी के साथ मिलकर लूटपाट के लिए हत्याकांड का षड्यंत्र रचा था। बाद में नैनी इलाहाबाद से दो सुपारी किलर हायर छुट्टन और अज्जू को हायर किया था। फिलहाल छुट्टन, अज्जू और एक अन्य आरोपी अश्वनी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से गायब था किराएदार

Together with his friend's murder conspiracy made by tenant

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि विमला की लाश घर में मिली थी। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे। घर से लाखों रुपये के जेवरात व कुछ कैश भी गायब था।


लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा ने मामले की छानबीन शुरू की। विमला के कई किरायेदार घटना के बाद से गायब थे। इसके अलावा उनके बेटे का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।

पुलिस ने सभी दृष्टिकोण से मामले की छानबीन शुरू की। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वारदात से वह पिछले डेढ़ माह से गायब है।

इलाहाबाद जाकर माल बांट लिया

Together with his friend's murder conspiracy made by tenant

वारदात वाले दिन अमित की लोकेशन भी विमला के घर की थी। तथ्य जुटाने के बाद पुलिस ने अमित को राजस्थान से दबोच लिया। अमित ने बताया कि उस पर काफी कर्जा हो गया था।


उसे रुपयों की सख्त जरूरत थी। इसी वजह से उसने अपने दोस्त अश्वनी के साथ मिलकर लूटपाट व हत्या की योजना बनाई। अश्वनी ने इलाहाबाद से भाड़े के हत्यारों का इंतजाम किया। बाद में रेकी कर विमला को घर में अकेला पाकर 22 सितंबर को छुट्टन व अज्जू घर में घुसे।

उन लोगों ने हाथ-पैर बांधने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में घर से लाखों रुपये के जेवरात, 32 हजार रुपये कैश और एक मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद चारों आरोपी इलाहाबाद गए। वहां माल को बांट लिया गया। बाद में अमित राजस्थान में अपने एक दोस्त के घर आ गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed