फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today trains to a grinding halt

आज ट्रेनों का चक्का जाम

Fri, 07 Feb 2014 01:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 07 Feb 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
Today trains to a grinding halt

शुक्रवार को ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो टाइमिंग जरूर पता कर लें। नहीं तो बेवजह स्टेशन पर दिक्कत झेलनी पड़ेगी। भाजपा किसान मोर्चा ने अपनी कई मांगों के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेलवे ट्रैक ठप करने का ऐलान किया है। उधर, ट्रेनों के निर्बाध संचालन के लिए रेलवे ने कमर कसी है। बड़ौदा हाउस दिल्ली ने सभी मंडल को अलर्ट कर ट्रेनों और यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


यहां रोकेंगे ट्रेन
नया गाजियाबाद स्टेशन, कोटगांव रेलवे क्रासिंग, दनकौर, खुर्जा, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर में ट्रेनें रोकी जाएंगी। नया गाजियाबाद स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार राणा, एसएसआई पंकज लवानिया के साथ चार दरोगा, 10 सिपाही और सिविल पुलिस के आलाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा को स्पेशल टीमें बनीं
रेल रोको आंदोलन से घबराए रेलवे ने स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। आरपीएफ-जीआरपी की स्पेशल टीमें ट्रेन में चलेंगी। सभी को साफ निर्देश हैं कि रेल संचालन प्रभावित नहीं होना चाहिए। यदि उन्हें कहीं से ट्रैक जाम की सूचना मिलती है तो तत्काल अधिकारी को सूचित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसियां भी अलर्ट
रेलवे की खुफिया एजेंसियां भी पल-पल की जानकारी दिल्ली कंट्रोल रूम को दे रही हैं। कोट गांव फाटक और नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed