{"_id":"5ef2a37b8ebc3e42dd7a2aef","slug":"today-the-mayor-and-deputy-mayor-will-be-elected-unopposed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः तीनों नगर निगमों में आज निर्विरोध चुने जाएंगे महापौर और उपमहापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः तीनों नगर निगमों में आज निर्विरोध चुने जाएंगे महापौर और उपमहापौर
Wed, 24 Jun 2020 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
सिविक सेंटर, दिल्ली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के तीनों नगर निगमों में आज उम्मीदवारों के सिर पर निर्विरोध महापौर और उपमहापौर पद का ताज सजेगा। इसके लिए उत्तरी और दक्षिणी निगम के लिए सिविक सेंटर और पूर्वी निगम के पटपड़गंज स्थित मुख्यालय में चुनाव संपन्न होगा।
विज्ञापन
तीनों नगर निगमों में भाजपा सत्ता में है। ऐसे में महापौर और उपमहापौर का निर्विरोध चुने जाना तय है क्योंकि, एक पद पर किसी और ने नामांकन ही नहीं भरा था।
विज्ञापन
हालांकि, इस बार यह भी देखने में आया था कि भाजपा ने नए पार्षदों के माध्यम से निगम के नेतृत्व को और भी मजबूत करने की कोशिश की है। यही वजह रही की इस बार महापौर और उपमहापौर पद के साथ स्थाई समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भी नए पार्षदों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में महापौर पद पर जयप्रकाश, उपमहापौर पद के लिए रितु गोयल, स्थाई समिति सदस्य के लिए छैल बिहारी गोस्वामी, योगेश वर्मा, मुकेश गोयल और अजय कुमार का चुने जाना तय है।
वहीं, दक्षिणी निगम में महापौर पद के लिए अनामिका, उपमहापौर पद के लिए सुभाष भड़ाना के अलावा स्थाई समिति सदस्य के लिए राजदत्त गहलोत, तुलसी जोशी, मुकेश सूर्यांन समेत अन्य नेताओं का चुना जाना तय है।
पूर्वी निगम की बात करें तो यहां भी महापौर पद पर निर्मल जैन के सिर पर महापौर का ताज सजेगा वहीं, उप महापौर पद के लिए हरि प्रकाश बहादुर मैदान में है।
गौरतलब है कि यह चुनाव अप्रैल में होने होते हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण इस बार इन्हें जून तक के लिए टाल दिया गया था। गत 17 जून तक उम्मीदवारों ने अपने नाम दाखिल किए थे और अब बुधवार को निर्विरोध रूप से नेताओं का चुना जाना तय है।