फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today, the air of Delhi-NCR may deteriorate

आज बिगड़ सकती है दिल्ली-एनसीआर की हवा, कल बारिश का अनुमान

Thu, 10 Dec 2020 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Dec 2020 01:27 AM IST
सार

  • बुधवार को औसत एक्यूआई 31 अंकों के सुधार के साथ 358 रहा
  • 11 और 12 दिसंबर को बारिश से मौसम साफ रहने के आसार

विज्ञापन
Today, the air of Delhi-NCR may deteriorate
दिल्ली में प्रदूषण... - फोटो : एएनआई

विस्तार

मौसमी उतार-चढ़ाव की वजह से लगातार दिल्ली-एनसीआर की हवा में भी बदलाव हो रहा है। कभी हवा का स्तर गंभीर तो कभी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच रहा है। बुधवार को लोगों को थोड़ी राहत मिली और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 31 अंकों के सुधार के साथ 358 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की हवा गंभीर श्रेणी में रही। हालांकि, गुरुग्राम की हवा खराब श्रेणी में रही।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को एक्यूआई 389 था, जबकि सोमवार को 400 के साथ गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। रविवार को 389, शनिवार को 404, शुक्रवार को 348, बुधवार को 373, मंगलवार को 367 और सोमवार को 318 दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को गति कम होने के कारण हवा का स्तर बहुत खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। फिलहाल, यह मध्यम स्तर पर है।
विज्ञापन


सफर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की 119 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 की प्रदूषण में महज 2 फीसदी हिस्सेदारी रही। इससे एक दिन पहले 211 घटनाओं के साथ यह शून्य रहा था, जबकि सोमवार को 239 घटनाओं के साथ यह 5 फीसदी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम10 के स्तर में जहां हल्की वृद्धि हुई है वहीं, पीएम 2.5 के स्तर में कमी आई है। पीएम10 का स्तर 347 और पीएम2.5 का स्तर 193 के साथ बहुत खराब श्रेणी में रहा। पीएम10 का स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है। सफर के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से 11 और 12 दिसंबर को बारिश हो सकती है, जिससे मौसम साफ रहेगा और प्रदूषण में कमी आएगी।

शहर                 एक्यूआई
गाजियाबाद        418
ग्रेटर नोएडा        404
फरीदाबाद          395
नोएडा               394
गुरुग्राम             296
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed