फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today is the last chance to apply for undergraduate admission in DU

डीयू: स्नातक दाखिले के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, शाम पांच बजे तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 26 Sep 2023 01:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:04 AM IST
सार

डीयू में स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अब तक 71 हजार सीटों पर 69 हजार दाखिले हो गए हैं। इसके बावजूद अब भी दो हजार सीटें खाली हैं। ऐसे में यह दाखिले का अंतिम मौका है।

विज्ञापन
Today is the last chance to apply for undergraduate admission in DU
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक स्तर 2023-2024 में स्नातक दाखिले का छात्रों के लिए आखिरी मौका है। जिन छात्रों का अभी तक कहीं दाखिला नहीं हुआ है, उनके लिए यह अच्छा अवसर है। डीयू के कुछ कॉलेजों में अलग-अलग पाठ्यक्रमों में अब भी सीटें खाली हैं। ऐसे में डीयू ने दाखिले के लिए फाइनल स्पेशल स्पॉट राउंड शुरू किया है। यह राउंड सोमवार से शुरू हो गया है। छात्र 26 सितंबर 2023 शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


डीयू में स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अब तक 71 हजार सीटों पर 69 हजार दाखिले हो गए हैं। इसके बावजूद अब भी दो हजार सीटें खाली हैं। ऐसे में यह दाखिले का अंतिम मौका है। खास बात यह है कि इस राउंड में केवल उन्हीं छात्रों को दाखिला लेने का अवसर मिलेगा जिनका अब तक कहीं दाखिला नहीं हुआ है। डीयू ने स्पष्ट किया है कि फाइनल स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड के तहत सीट का आवंटन सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही कॉलेज व कोर्स की वरीयताओं व छात्र की श्रेणी को भी देखा जाएगा। छात्र इस राउंड में कोई भी प्रोग्राम या सभी प्रोग्राम का चयन कर सकता है। फाइनल स्पेशल राउंड सीटों का आवंटन 27 सितंबर शाम 5 बजे शुरू होगा। आवंटित सीट को स्वीकार करने के लिए 28 सितंबर शाम पांच बचे तक करना होगा। सीट पक्की करने के लिए ऑनलाइन फीस 30 सितंबर शाम 4.59 बजे तक करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट स्वीकार नहीं करने पर दाखिला प्रक्रिया से होंगे बाहर
स्नातक पाठ्यक्रम में तीन सीट आवंटन और दो स्पेशल राउंड के बाद भी सीटें खाली हैं। ऐसे में प्रशासन ने इन सीटों को भरने के लिए फाइनल स्पेशल स्पॉट राउंड आयोजित करने का फैसला किया है। फाइनल स्पेशल स्पॉट राउंड में सीट आवंटन होने पर छात्रों को दाखिला लेना अनिवार्य है। इसमें छात्र अगर वह सीट को स्वीकार नहीं करते हैं, वह दाखिला प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। बता दें डीयू में जून में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। दाखिले के लिए तीन राउंड हुए और दो स्पॉट राउंड हो चुके हैं। अब स्पेशल स्पॉट राउंड की घोषणा की गई है। इसमें ऐसे छात्र दाखिले के योग्य होंगे, जिन्होंने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) पोर्टल पर दाखिला के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्होंने किसी कॉलेज में दाखिला नहीं मिला या दाखिला नहीं लिया है, वह इस फाइनल स्पेशल राउंड में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed