{"_id":"6a46b0753953fc62160d7ecb","slug":"today-is-the-last-chance-to-apply-for-the-group-d-cet-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-125586-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ग्रुप-डी सीईटी के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ग्रुप-डी सीईटी के लिए आवेदन का आज अंतिम मौका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से आयोजित ग्रुप-डी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि शुक्रवार की है। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पात्र युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी शुक्रवार रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 6 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की सुविधा 7 से 9 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र जारी करने संबंधी सूचना हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग बाद में जारी करेगा। उपायुक्त ने कहा कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने युवाओं से किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना से बचते हुए आवेदन प्रक्रिया सावधानीपूर्वक पूरी करने का आग्रह किया।