फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to suppress the investigation threatened Rajendra Kumar

‘जांच को दबाने के लिए दी गई राजेंद्र को धमकी’

Mon, 21 Dec 2015 01:53 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
to suppress the investigation threatened Rajendra Kumar

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक फाइल नोटिंग का हवाला देकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिसोदिया ने बताया कि सीबीआई जब सीएम ऑफिस में छापा मारने आई, तब दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) की जो फाइल वहां थी, उसमें एक नोट लगाया था।

विज्ञापन


इसमें लिखा है कि अरुण जेटली ने एक बार डीडीसीए के अधिकारियों को किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने देने का आश्वासन दिया था। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि फाइल नोट में जिक्र है कि अरुण जेटली ने डीडीसीए के ऑफिसर को बुलाकर आश्वस्त किया था कि एसएफआईओ के सारे जुर्म कम्पाउंड करा लेंगे।

विज्ञापन


पुलिस में जो मामले हैं, उसे मैनेज कर लेंगे, क्योंकि पुलिस केंद्र के नियंत्रण में है। उसी मीटिंग में डीडीसीए के ऑफिसर को यह भी कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार की तरफ से कोई जांच आयोग गठित किया जाता है तो उसे उपराज्यपाल से नल एंड वाइड (अमान्य) करा लेंगे। ये नोट उस फाइल में हैं, जो डीडीसीए के एक ऑफिसर ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन में साबित हो रहा है कि असली निशाना केजरीवाल थे

to suppress the investigation threatened Rajendra Kumar

सिसोदिया ने कहा है कि हम बार-बार कह रहे थे कि रेड मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई, लेकिन वो बार-बार कहते रहे कि यह प्रधान सचिव के दफ्तर पर रेड है। छह दिन में साबित हो रहा है कि राजेंद्र कुमार तो बहाना थे, असली निशाना तो केजरीवाल थे।

उनके सैलरी अकाउंट में 27 लाख रुपये का पता चला, कोई बेनामी संपत्ति नहीं मिली। 2.40 लाख रुपये कैश मिला। कुछ ऐसा-वैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जितनी भी पूछताछ करो, हमें आपत्ति नहीं। अगर गलत पाया जाता है तो दिल्ली सरकार भी कार्रवाई करेगी।

सिसोदिया ने कहा, ‘अगर आप डीडीसीए की जांच दबाने के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को करियर और जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दोगे तो इसे दिल्ली सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।’ केंद्र सरकार ने चिट्ठी लिखकर दिल्ली सरकार से जांच करने केलिए कहा था।

उनके हिसाब से शीला दीक्षित की सरकार बढ़िया थी

to suppress the investigation threatened Rajendra Kumar

खेल दिल्ली सरकार का विषय है। उपमुख्यमंत्री ने एक बयान का हवाला देकर कहा कि वह अरुण जेटली का बयान देख रहे थे तो उनके हिसाब से शीला दीक्षित की सरकार सबसे बढ़िया सरकार थी।

निश्चित रूप से बढ़िया सरकार होगी, क्योंकि डीडीसीए का सारा घोटाला जिस सीएम के समय हो गया, वो मुख्यमंत्री तो अच्छा लगेगा ही। और जिस मुख्यमंत्री के होते हुए डीडीसीए का सारा घोटाला जनता के बीच पहुंच गया। जांच हो रही है तो वह मुख्यमंत्री भला जेटली को क्यों अच्छा लगेगा।

सिसोदिया के मुताबिक सीबीआई मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार से बार-बार पूछ रही है कि ये नोट किसने दिया। सीबीआई उन पर दबाव बना रही है। उनसे कहा जा रहा है कि डीडीसीए के कौन-कौन से ऑफिसर सीएम से मिलते थे।

कौन-कौन से पेपर दिए। अगर ये सब नहीं बताओगे तो करियर बर्बाद कर देंगे। आपको गिरफ्तार कर लेंगे। जिंदगी खराब करने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। हमें इस पर आपत्ति है। पूछताछ पर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed