{"_id":"61cd939b4829e61e4a17ce888d8ac32f","slug":"to-know-about-delhi-govenment-work-just-dial-9650833229","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कॉल से जानिए ‘आप’ की सरकार का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कॉल से जानिए ‘आप’ की सरकार का काम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Feb 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लोक सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अपने एक महीने के कामों की जानकारी सड़कों पर बड़े-बड़े बैनर व पोस्टर लगाकर जनता को दे रही है।
विज्ञापन
पार्टी का बैनर बताता है कि एक महीने में ‘आप’ की सरकार ने सबसे ज्यादा काम किए हैं। इसके बावजूद विपक्षी सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। एक पोस्टर में 1984 के दंगों पर एसआईटी गठन की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
पोस्टर में मोबाइल नंबर 9650833229 भी दिया गया है। इस नंबर पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति दिल्ली सरकार के एक महीने के कामों की जानकारी ले सकता है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा दिल्ली सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
सरकार के सही कामों को आम लोगों में गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, लिहाजा पार्टी की जिम्मेदारी बनती है कि लोगों को दिल्ली की सही तस्वीर दिखाई जाए। इसके लिए एक नंबर जारी किया गया है, जिससे आसानी से जानकारी ली जा सकती है।