{"_id":"5c6ff3fdbdec22736514a197","slug":"to-get-outstanding-money-all-zones-to-have-camp-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वसूली के लिए निगम के सभी जोन में आज आयोजित होंगे कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वसूली के लिए निगम के सभी जोन में आज आयोजित होंगे कैंप
Fri, 22 Feb 2019 06:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 22 Feb 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद नगर निगम आयुक्त अनीता यादव के निर्देश पर बकाया करों की वसूली के लिए 23 फरवरी शनिवार को निगम के सभी जोन में कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह कैंप नेहरू ग्राउंड, एनआईटी स्थित लायंस क्लब, संजय गांधी मेमोरियल नगर स्थित योग धाम मंदिर, संजय कालोनी भाग दो स्थित राजपूत स्कूल, डबुआ कालोनी, 27 फीट रोड स्थित माडर्न तक्षशिला विद्या निकेतन स्कूल में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लगेंगे।
विज्ञापन
इसी प्रकार सेक्टर-11 ब्लाक-ए के नजदीक श्री गुरू सांई मंदिर के सामने, सेक्टर 37 स्थित सामुदायिक भवन, सेक्टर-2 बल्लभगढ़ के सामुदायिक भवन में और श्याम कालोनी बल्लभगढ़ स्थित यादव धर्मशाला कैंप में नागरिक बकाया कर जमा करा सकेेंगे।
विज्ञापन
निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी मुख्यालय रतन लाल रोहिल्ला ने बताया कि जो संपत्ति कर बकायादार पूरी बकाया राशि का भुगतान 28 फरवरी 2019 तक करते है तो उन्हें हरियाणा सरकार की ब्याज माफी योजना का लाभ दिया जाएगा। कैशलेस भुगतान करने वाले करदाताओं को 1 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय कर अधिकारी ने बताया कि निगमायुक्त ने बकाया करों की वसूली के लिए हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के प्रावधानों के तहत कड़े कदम उठाने का आदेश दिया है। कराधान विभाग के लिपिक से लेकर संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारियों को इस अभियान में सक्रिय होने के लिए कहा गया है, जिससे निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और शहर का विकास हो सके।