फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to get justice for dead son parents wandering all gates of justice

बेटे के हत्यारों को दंड दिलवाने के लिए दर-दर भटक रहे पीड़ित परिजन

Thu, 25 Aug 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 25 Aug 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
to get justice for dead son parents wandering all gates of justice
बहन की ही कर दी हत्या - फोटो : Getty

नूंह खंड के गांव मालब में करीब दो माह पहले हुई युवक की हत्या के मामले में न्याय नहीं मिलने पर परिजन दर-बदर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। न तो उन्हें न्याय मिला है और न ही सुरक्षा।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों को आरोपी बताया हैं। साथ उन आरोपियों पर बार-बार धमकी देने व दस दिन पहले ट्रैक्टर से दीवार गिराने का भी आरोप लगाया हैं। पीडित परिवार ने इस मामले में बुधवार को सीएम कार्यालय चंडीगढ, डीजीपी व आईजी को ईमेल के माध्यम से लिखित शिकायत की हैं।
विज्ञापन


साथ ही मामले की जांच स्टेट क्राइम ब्यूरो से कराने की भी मांग की हैं। आपको बता दें कि 3 जुलाई 2016 को मालब गांव में पैट्रोल पंप के पीछे खेतों में एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान इरसाद पुत्र शेरखान निवासी मालब के रुप में हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरखान ने बताया कि उन्होंने गांव में अपने स्तर पर छानबीन की तो इस हत्या में गांव के ही कुछ लोगों का हाथ मिला। इस बारे में पुलिस को बताया गया, लेकिन पुलिस ने अभी तक भी इन लोगों को गिरतार नहीं किया। इस बारे में वे पुलिस कप्तान व अन्य पुलिस अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगा चुके हैं।

आरोपियों में शामिल मकसूद व मंजूर का पिता सोहराब जो गांव का पूर्व सरपंच भी रह चुका हैं, ये लोग दबंग हैं और उन्हें तरह-तरह की धमकियां देते हैं। इनकी धमकियों को लेकर भी पुलिस को शिकायत की गई थी। लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई।


करीब दस दिन पहले आरोपियों ने रात के समय ट्रैक्टर से उसके घर की दीवार को गिरा दिया तथा कई प्रकार की धमकियां दी गई। आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं ताकि हम अपने बेटे के हत्यारों के खिलाफ कोई कार्यवाई न करवा सकें। शेरखान ने बुधवार को इसकी शिकायत आईजी, डीजी पुलिस तथा मुख्यमंत्री कार्यालय को ईमेल के माध्यम से की हैं। साथ ही कहा कि यदि जल्द कार्यवाई नहीं की गई तो उनका पूरा परिवार धरने पर बैठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed