{"_id":"67b8b0e75f844532f20f80ed","slug":"to-extort-money-from-family-young-man-staged-his-own-kidnapping-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: परिवार से पैसे ऐंठने के लिए युवक ने खुद के अपहरण का रचा नाटक, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: परिवार से पैसे ऐंठने के लिए युवक ने खुद के अपहरण का रचा नाटक, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला
Fri, 21 Feb 2025 10:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:49 PM IST
सार
दिल्ली में परिवार वालों से पैसे ऐंठने के लिए एक युवक ने खुद के अपहरण का नाटक रचा। पुलिस ने उसे कश्मीरी गेट से ढूंढकर परिवार वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में परिवार वालों से पैसे ऐंठने के लिए एक युवक ने खुद के अपहरण का नाटक रचा। तकनीकी जांच के जरिये पुलिस ने उसे कश्मीरी गेट से ढूंढकर परिवार वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 17 फरवरी को किशनगढ़ से पंकज मंडल नाम के युवक के लापता होने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि युवक के मोबाइल नंबर से परिवार वालों से पैसों की मांग की जा रही थी। पुलिस ने उन मैसेज और फोटो का विश्लेषण किया। फोन के जरिये अपहृत युवक की पश्चिम बंगाल में रहने वाली बहन को फोटो और वीडियो भेजे गए थे। कुछ मैसेज और फोटो की जांच करने पर पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि युवक ही अपने परिवार से पैसों की मांग कर रहा है। पुलिस ने युवक के घर के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया। तकनीकी निगरानी कर पुलिस ने 20 फरवरी को युवक को कश्मीरी गेट से ढूंढ निकाला। पूछताछ में युवक ने बताया कि परिवार से पैसे लेने के लिए उसने खुद के अपहरण का नाटक किया था।
विज्ञापन