फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To destroy evidence, the accused had also crushed the girl's head; the police had the crime scene recreated.

Delhi NCR News: सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने बच्ची का सिर भी कुचल दिया था, पुलिस ने सीन रिक्रिएट कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
महरौली में बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामला, आरोपी ने 20 किलोमीटर तक दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

-मांडी रोड से लेकर अरावली तक पुलिस ने कराया क्राइम सीन रिक्रीएशन
अमर उजाला ब्यूरो
नई। दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के महरौली में 11 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म व हत्या मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची के सिर को पत्थरों से कुचल दिया था। पुलिस को मौके पर खून से सने कुछ पत्थर मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है। वहीं दूसरी तरफ पता चला कि आरोपी वासू सिंह उर्फ बबलू छतरपुर 100 फुटा रोड लाल बत्ती के पास से बच्ची का अपहरण करने से लेकर मांडी गांव के पास दुष्कर्म और गुरुग्राम में शव को ठिकाने लगाने तक कार से कुल 20 किलोमीटर तक चला था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे वारदात वाली जगहों पर ले गई और क्राइम सीन को रिक्रिएट कराया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी बबलू ने न केवल मासूम के साथ दरिंदगी की, बल्कि पकड़े जाने के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया था। आरोपी के बयान और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों का मिलान कर उसके खिलाफ मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है, ताकि उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। क्राइम सीन रिक्रीएशन में सबसे पहले आरोपी को छतरपुर 100 फुटा रोड ले जाया गया। वहां उसने बताया कि सोमवार तड़के वह गांजे के नशे में था। नशा और नींद के कारण उसकी रैपिडो एप की एक राइड रद्द हो गई थी। दूसरी राइड के इंतजार में वह छतरपुर 100 फुटा रोड की लालबत्ती के पास सड़क किनारे अपनी वैगनआर कैब पार्क करके बैठा था। इस बीच उसकी नजर फुटपाथ पर अपने माता-पिता और तीन भाई-बहनों के साथ सो रही 11 वर्षीय बच्ची पर पड़ी।
विज्ञापन

करीब 45 मिनट तक बच्ची और उसकी मां को निहारता रहा आरोपी
करीब 45 मिनट तक गाड़ी में बैठकर बच्ची और उसकी मां को निहारता रहा। इसके बाद तड़के 4:19 बजे वह गाड़ी से उतरा और सोती हुई बच्ची को गोद में उठाकर अपनी कैब की आगे की सीट पर बैठा लिया। वहां से वह 12 किलोमीटर दूर मांडी रोड पर मांडी गांव के नजदीक सुनसान इलाके में कैब के अंदर ही दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को बेहोशी की हालत में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित अरावली के जंगलों में ले गया। हाथ करने के बाद शव को दो बड़े पत्थरों के बीच बनी गुफा जैसी जगह में छिपाकर, उसे छोटे-छोटे पत्थरों से ढक दिया ताकि किसी की नजर न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में घटनास्थल पर बच्ची के सिर के बाल मिले :
कैब और अरावली के जंगल में घटनास्थल से बालों के गुच्छे बरामद हुए हैं, जो पीड़िता के हो सकते हैं। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं जहां से शव बरामद हुआ था, वहां से भी छोटे-छोटे पत्थर मिले, जिन पर खून लगा था। इन्हें भी फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने भेजा गया है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए आरोपित को सख्त सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article