{"_id":"77020ec94d09372f06bc8a88b8fbe825","slug":"to-control-the-trains-crime-officer-ig","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में होने वाले क्राइम को कंट्रोल करें अधिकारी : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में होने वाले क्राइम को कंट्रोल करें अधिकारी : आईजी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 01 Jul 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी रेलवे (लखनऊ) आशीष गुप्ता ने सोमवार को मुरादाबाद जोन के जीआरपी एसपी, सीओ समेत सभी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अफसरों को ट्रेनों में होने वाले क्राइम पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारी छोटी-छोटी घटनाओं को भी नजरअंदाज न करें और सूचना मिलते ही उन पर काम शुरू करें। हाल ही में एसटीएफ से रेलवे में स्थानांतरित हुए आईजी आशीष गुप्ता की जोन में यह पहली बैठक थी।
विज्ञापन
उन्होंने ट्रेनों में होने वाले अपराधों की समीक्षा की। आईजी ने कहा कि जीआरपी अधिकारी पेंडिंग पड़े मामलों पर कार्रवाई करें और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी ट्रेनों में चलने वाले दैनिक यात्रियों से भी मदद लें।
विज्ञापन
जीआरपी अधिकारियों ने दिल्ली में उनके रहने की समुचित व्यवस्था न होने का मुद्दा भी उठाया। मीटिंग में एसपी जीआरपी आनंद कुलकर्णी, सीओ गाजियाबाद प्रीति बाला गुप्ता आदि मौजूद रहे।