फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to avoid challan showed fake delhi police id card

चालान से बचने के लिए दिखाया नकली आई कार्ड, खुद को बताया पुलिसकर्मी, पुलिस ने दबोचा 

Sun, 01 Sep 2019 02:44 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 01 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
to avoid challan showed fake delhi police id card
दिल्ली पुलिस
रास्ते में पड़े मिले आई कार्ड पर अपना फोटो लगाकर एक युवक खुद को दिल्ली पुलिस का सिपाही बताने लगा। हद तो तब हुई, जब बिना हेमलेट पकड़े जाने पर उसने असली पुलिसवालों पर धौंस जमाना शुरू कर दिया। पूछताछ में हकीकत खुली तो वह भागने लगा, लेकिन पुलिसवालों ने विशाल गार्डन निवासी गुरुपाल उर्फ मलकीत को दबोच लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुरुपाल ने दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी विभाग के एक आई कार्ड पर अपना फोटो लगा रखा था। चालान से बचने के लिए वह खुद को दिल्ली पुलिस का सिपाही बताता था। शुक्रवार दोपहर मायापुरी में ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन कर रही एएसआई वीना कुमारी ने एक स्कूटी को पीछे बिना हेलमेट बैठे व्यक्ति को देखकर रोका।
विज्ञापन


वीना कुमारी ने चालान करने की बात कही तो पीछे बैठा व्यक्ति खुद को दिल्ली पुलिस का सिपाही बता धौंस जमाने लगा। उसने बताया कि वह कनॉट प्लेस में तैनात है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उससे आई कार्ड दिखाने को कहा तो उसने सिक्योरिटी विभाग का पुराना कार्ड दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उससे बेल्ट नंबर पूछा तो वह गलत बताने लगा। इस बीच, स्कूटी चला रहा व्यक्ति फरार हो गया। गुरुपाल ने भी भागने की कोशिश तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसने बताया कि उसे यह कार्ड रास्ते में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed