फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To avenge the slap, the worker, along with his friends, killed the factory owner.

Delhi NCR News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए कर्मी ने दोस्तों संग मिलकर ली थी फैक्टरी मालिक की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
-नरेला औद्योगिक क्षेत्र की घटना, पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा तो हुआ खुलासा
विज्ञापन

-दो कर्मचारियों के बीच हुआ था झगड़ा, मालिक ने एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिए थे
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए कर्मचारी से दोस्तों के साथ मिलकर फैक्टरी मालिक की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग समेत तीन आरोपी हैं, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और दो बाइक बरामद की है।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 20 फरवरी की रात नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को राजा हरिशचंद अस्पताल से एक फैक्टरी मालिक पर चाकू से हमला करने के बाद भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने फैक्टरी मालिक गौतम कॉलोनी निवासी 28 साल के रवि सिंह को मृत घोषित कर दिया है। जांच में पता चला कि गौतम कॉलोनी निवासी रवि का चौधरी एंटरप्राइजेज के नाम से जे ब्लॉक में फैक्टरी थी। रात में वह अपनी बाइक से फैक्टरी से घर के लिए निकले थे। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। उनके गर्दन, कंधे और पीठ पर चाकू के कई घाव हो गए। मृतक के बड़े भाई रणवीर सिंह अपनी शिकायत में फैक्टरी के एक कर्मी पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनपर निगरानी रखकर 22 फरवरी को होलंबी कलां निवासी ऋतिक, अजय और मेट्रो विहार निवासी नाबालिग को पकड़ लिया। इ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed