फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tiwari's poor politics due to lack of information

जानकारी के अभाव में घटिया राजनीति कर रहे तिवारी : आप

Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
tiwari's poor politics due to lack of information
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी पर बिना जानकारी जुटाए राजनीति करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 

पार्टी ने शिक्षकों को लेकर तिवारी के एक वीडियो संदेश को लेकर हमला बोला। आप ने एलजी पर भी केंद्र के इशारे पर अतिथि शिक्षकों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

 

पार्टी ने तिवारी के उस बयान पर भी चुटकी ली जिसमें दिल्ली सरकार पर विधानसभा में शिक्षकों का मुद्दा नहीं उठाने का आरोप लगाया गया था। आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लगता है नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता उन्हें जानकारी नहीं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस का हुआ आयोजन

tiwari's poor politics due to lack of information
पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस का हुआ आयोजन - फोटो : अमर उजाला

पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में सौरभ ने कहा कि मनोज तिवारी जानकारी के अभाव में घटिया राजनीति कर रहे है। उन्हें शायद मालूम नहीं है कि दिल्ली सरकार अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियों में अनुभव के आधार पर एक्स्ट्रा मार्क्स देने के हक में काम किया है, जबकि एलजी ने हमेशा शिक्षकों के खिलाफ।

उन्होंने तिवारी को मुद्दे को अच्छे से समझने का सुझाव दिया। सौरभ ने कहा कि उनकी जानकारी के लिए बता दूं कि 30 अगस्त 2016 में तत्कालीन एलजी ने अतिथि शिक्षकों को किसी भी तरह के वेटेज देने से इंकार किया था। यह उन्होंने अपनी फाइल की नोटिंग में लिखा था। दिल्ली सरकार हमेशा अनुभव के आधार पर वेटेज की पक्षधर रही है।

हमने बीते विधानसभा सत्र में यह मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर वह मदद करना चाहते है तो वर्तमान मेें हो रही भर्तियों को एलजी से कहकर रुकवा दें क्योंकि उसमें वेटेज नहीं दिया जा रहा है।

फ्लाईओवर में देरी के लिए एमसीडी जिम्मेदार : दिलीप

tiwari's poor politics due to lack of information
demo pic

आप ने आरोप लगाया है कि रानी झांसी फ्लाईओवर में बिना काम हुए ही पेमेंट किया जा रहा है। इसमें लगातार हो रही देरी के लिए एमसीडी, उसके अधिकारी और भाजपा नेता जिम्मेदार है।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा कि 1998 में जिस फ्लाईओवर की लागत 70 करोड़ थी, अब वह 724 करोड़ पहुंच गई है। फिर भी यह काम कब पूरा होगा पता नहीं।

हद तब हो गई जब वहां बिना काम ही भुगतान किए जा रहे है। ऐसा कमीशन के लिए भाजपा शासित एमसीडी के इशारे पर हो रहा है। दिलीप के अनुसार, ठेकेदार को फ्लाईओवर पर रेलवे लाइन के हिस्से मेें गार्डर रखने के काम का पेमेंट कर दिया गया है, लेकिन वो फ्लाईओवर का हिस्सा बना ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed