फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tiranga Yatra cm rekha extended her best wishes to people of country on occasion of Independence Day

Tiranga Yatra Delhi: इंडिया गेट से कर्तव्य पथ तक तिरंगा यात्रा, CM रेखा बोलीं- बड़े संकल्प लेने का समय

Wed, 12 Aug 2026 03:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Aug 2026 03:01 PM IST
सार

दिल्ली में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देशवासियों को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि हम सभी को मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाना चाहिए।

विज्ञापन
Tiranga Yatra cm rekha extended her best wishes to people of country on occasion of Independence Day
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि आजादी के बाद देश की उपलब्धियों पर गर्व करने व भविष्य के लिए बड़े संकल्प लेने का अवसर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को इंडिया गेट से कर्तव्य पथ तक निकली तिरंगा यात्रा में यह संदेश दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने विकास, विज्ञान, तकनीक, अर्थव्यवस्था, शिक्षा व आधारभूत ढांचे में उल्लेखनीय प्रगति की है, अब इस यात्रा को आगे ले जाने के लिए नए संकल्प लेने होंगे।
विज्ञापन

सीएम ने दिल्लीवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन व प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में निकली यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इंडिया गेट से शुरू होकर रफी मार्ग होते हुए कर्तव्य पथ तक पहुंची यात्रा में स्कूली-कॉलेज विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस स्वयंसेवकों की बड़ी भागीदारी रही। वंदे मातरम् के उद्घोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि हर घर तिरंगा जनभागीदारी का सशक्त अभियान बन चुका है। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता व अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।
 


'बाइक रैली से हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि'
'हर घर तिरंगा' बाइक रैली पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि तिरंगा सिर्फ हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की ताकत, महत्वाकांक्षाओं और उम्मीदों का प्रतीक है। आज की बाइक रैली हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देती है और युवाओं व आने वाली पीढ़ी का जश्न मनाती है, जो भारत का भविष्य और नेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है, जिसे देश के युवा निश्चित रूप से आगे बढ़ाएंगे।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed