{"_id":"6a7c6e606b97314a320d1e9d","slug":"tiranga-camps-set-up-across-the-yamuna-par-area-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150376-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: यमुनापार में जगह-जगह तिरंगा कैंप, घर-घर पहुंच रहा राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: यमुनापार में जगह-जगह तिरंगा कैंप, घर-घर पहुंच रहा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर यमुनापार में तैयारियां तेज हो गई हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इलाके के अलग-अलग हिस्सों में निशुल्क तिरंगा वितरण कैंप लगाए जा रहे हैं। शाहदरा, कृष्णा नगर, विश्वास नगर, गांधीनगर, त्रिलोकपुरी, कोंडली, पटपड़गंज, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर, मंडावली, भजनपुरा, घोंडा, करावल नगर, गोकलपुरी, बाबरपुर, सीलमपुर, वेलकम और सीमापुरी समेत कई इलाकों में स्थानीय स्तर पर लोगों को तिरंगे बांटे जा रहे हैं।
कैंपों में पहुंचने वाले लोगों को निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज दिया जा रहा है। आयोजकों की ओर से लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
कैंपों में पहुंचने वाले लोगों को निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज दिया जा रहा है। आयोजकों की ओर से लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की जा रही है। संवाद
विज्ञापन