फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Timings of 45 trains arriving in or departing from Delhi have been changed; some will also have their terminal points altered.

Delhi NCR News: दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों के समय में बदलाव, कुछ के टर्मिनल भी बदलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
आज से लागू होगा बदलाव, इनमें पूर्वा, हमसफर, वैशाली और लखनऊ मेल जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली और आसपास के स्टेशनों से चलने वाली तथा यहां पहुंचने वाली 45 ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव किया है। इनमें कई प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों के नए समय 28 अक्तूबर से लागू होंगे, जबकि अन्य ट्रेनों की समय-सारणी नवंबर और दिसंबर में बदलेगी। इसके अलावा, प्रयागराज से आने-जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों के टर्मिनल नई दिल्ली से आनंद विहार स्थानांतरित किए जाएंगे। नौचंदी एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव होगा।
रेलवे के अनुसार, हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह सुबह 6:45 बजे नई दिल्ली से शकूरबस्ती के लिए रवाना होकर 7:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से शकूरबस्ती से शाम 4:35 बजे रवाना होगी और 5:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली हमसफर एक्सप्रेस 29 अक्तूबर से सुबह 6:35 बजे पहुंचेगी। वहीं, नई दिल्ली से प्रयागराज जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से रात 11:05 बजे रवाना होगी। प्रयागराज पहुंचने का समय सुबह 6:20 बजे के बजाय 7:45 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद स्टेशन पर भी बदलेगा समय
समय में बदलाव का असर गाजियाबाद स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। वैशाली एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 5:58 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 6:30 बजे से बदलकर 6:45 बजे किया गया है। रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस गाजियाबाद सुबह 6:18 बजे पहुंचेगी और 6:20 बजे रवाना होगी। आनंद विहार पहुंचने का समय 6:40 बजे से बढ़ाकर 6:55 बजे किया गया है। प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह 6:28 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 6:30 बजे रवाना होगी। यह नई दिल्ली सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी। कैफियत एक्सप्रेस गाजियाबाद सुबह 6:38 बजे पहुंचकर 6:40 बजे रवाना होगी। दिल्ली जंक्शन पहुंचने का समय 7:05 बजे से बदलकर 7:25 बजे किया गया है। लखनऊ मेल सुबह 6:01 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और 6:03 बजे रवाना होगी। नई दिल्ली पहुंचने का नया समय सुबह 7:00 बजे होगा।

कई ट्रेनों के आगमन में 10 से 20 मिनट का अंतर
राजेंद्र नगर टर्मिनल से आने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 7:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का आगमन सुबह 8:05 बजे होगा। भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी, जबकि हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का नया समय 30 अक्तूबर से सुबह 6:55 बजे होगा। प्रयागराज से आनंद विहार आने वाली हमसफर एक्सप्रेस 28 अक्तूबर से सुबह 6:25 बजे पहुंचेगी। विक्रमशिला एक्सप्रेस सुबह 7:35 बजे और सप्तक्रांति एक्सप्रेस 30 अक्तूबर से सुबह 7:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

जनवरी से बदलेंगे टर्मिनल और मार्ग
प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का टर्मिनल एक जनवरी 2027 से नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार होगा। वापसी में यह बदलाव दो जनवरी से लागू होगा। ट्रेन आनंद विहार से रात 11:15 बजे रवाना होगी। वहीं, नौचंदी एक्सप्रेस का मार्ग एक जनवरी 2027 से बदल जाएगा। ट्रेन सहारनपुर और आलमनगर के बीच निर्धारित मार्ग से चलेगी और लखनऊ स्टेशन से होकर नहीं गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed