फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tillu tajpuria killed Two gang war and two gangsters killed in Tihar Jail in 19 days

Tillu Tajpuriya: 19 दिन में तिहाड़ जेल में दो गैंगवार, दो गैंगस्टर की हत्या; पहले प्रिंस...अब टिल्लू ताजपुरिया

Tue, 02 May 2023 11:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 May 2023 11:01 AM IST
सार

देश की हाई सिक्योरिटी जेल में 19 दिन के अंदर दूसरा गैंगवार है। 14 अप्रैल को गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या की गई थी। 2 मई यानि आज सुबह दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
tillu tajpuria killed Two gang war and two gangsters killed in Tihar Jail in 19 days
पहले प्रिंस... अब टिल्लू ताजपुरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की हाई सिक्योरिटी जेल मानी जाने वाली तिहाड़ जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। तिहाड़ जेल में एक बार फिर से गैंगवार हुआ है। इस बार गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मारा गया है। 19 दिन के अंदर तिहाड़ जेल में यह दूसरा गैंगवार है। इससे पहले, 14 अप्रैल को तिहाड़ जेल में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


दो मई यानि आज सुबह दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर विरोधी गिरोह के सदस्य गैंगस्टर राजेश बवानिया, योगेश टुंडा, दीपक तीतर और रियाज खान ने टिल्लू पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में गैंगस्टर टिल्लू की मौत हो गई
विज्ञापन


14 अप्रैल को तेवतिया पर धारदार हथियार से छह से ज्यादा वार कर उतारा मौत के घाट
राजधानी की तिहाड़ जेल में 14 अप्रैल की शाम हुई गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई। उस पर चाकू जैसे धारदार हथियार से छह से ज्यादा वार किए गए। गैंगवार में हमला करने वाले समेत तीन कैदी भी घायल हुए हैं। तीनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरिनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। इस वारदात से जेल में कैदियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तिहाड़ में गैंगवार जेल नंबर तीन में शाम करीब 6.30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि गैंगवार प्रिंस व उसके साथी और विरोधी गिरोह के सदस्य अख्तर रहमान, विनय व बॉबी से हुई। बैरक से बाहर ले जाने के दौरान गैंगवार शुरू हो गई। रहमान ने चाकू जैसे धारदार हथियार से प्रिंस पर छह से ज्यादा वार कर दिए। इन लोगों के पास भी धारदार हथियार थे। घायल प्रिंस, अख्तर रहमान, बॉबी व विनय घायल हो गए। 

रोहित चौधरी गिरोह से जुड़ा है रहमान

इनको डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रिंस की मौत हो गई। तिहाड़ के सूत्रों का कहना है कि प्रिंस पिछले कुछ महीने से गुस्से में रहता था। वह हर किसी से लड़ता रहता था। वह हर किसी से मारपीट करने लग जाता था। बताया जा रहा है कि रहमान रोहित चौधरी गिरोह से जुड़ा हुआ है। 

दो मई को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या
दिल्ली की तिहाड़ जेल में हुए गैंगवार में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (33) की हत्या हुई है। टिल्लू की हत्या से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। बताया जा रहा है कि जेल में दो गुटों में संघर्ष हुआ है। गैंगस्टर टिल्लू पर जानलेवा हमला हुआ। तिहाड़ जेल प्रशासन गैंगस्टर टिल्लू को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेल नंबर आठ में बंद विरोधी गैंग के योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से जेल नम्बर नौ में बंद टिल्लू पर हमला किया। गैंगस्टर जितेंद्र गोगी गैंग के सदस्य गैंगस्टर राजेश बवानिया, योगेश टुंडा, दीपक तीतर और रियाज खान ने टिल्लू पर जानलेवा हमला किया।

 

कॉलेज में जिगरी दोस्त थे टिल्लू और गोगी
बताया जाता है कि टिल्लू और जितेंद्र गोगी कॉलेज में दोस्त थे। लेकिन कॉलेज चुनाव के दौरान दोनों के बीच दूरियां आ गईं। उनके बीच टकराव की स्थिति पैदा होने लगी। जिसके बाद वह एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए थे। दोनों गैंग के बीच कईं बार टकरवा हुआ। गैंगवार में अबतक दोनों गैंग के दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed