{"_id":"6626b411bbeba821b10d5db6","slug":"tillu-gang-started-becoming-active-again-in-delhi-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-NCR में बढ़ी गैंगवार की आशंका: फिर सक्रिय होने लगा टिल्लू गिरोह, जेल से चलाए जा रहे गैंग; पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-NCR में बढ़ी गैंगवार की आशंका: फिर सक्रिय होने लगा टिल्लू गिरोह, जेल से चलाए जा रहे गैंग; पुलिस अलर्ट
Tue, 23 Apr 2024 04:38 AM IST
विजय पुंडीर
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:38 AM IST
सार
टिल्लू ताजपुरिया गिरोह फिर से सक्रिय होने लगा है। ये बात भी सामने आई है कि मंडोली जेल में बंद हिम्मत उर्फ चीकू ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन
अलीपुर इलाके में घोषित बदमाश की गोली मारकर हत्या, पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को जितेंदर गोगी गिरोह के सदस्य नरेंदर उर्फ ढीला की दिनदहाड़े हत्या से कई सवाल खड़े हो गए है। माना जा रहा है कि टिल्लू ताजपुरिया गिरोह फिर से सक्रिय होने लगा है। ये बात भी सामने आई है कि मंडोली जेल में बंद हिम्मत उर्फ चीकू ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह की कमान संभाल ली है। वहीं, जितेंदर गोगी गिरोह भी टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के समय से ही सक्रिय है। खास बात ये है कि दोनों ही गिरोह जेलों के अंदर से चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों पर रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलीपुर में जिस तरह अलीपुर पुलिस स्टेशन के घोषित बदमाश नरेंदर की हत्या की गई है, उससे लगता है कि टिल्लू ताजपुरिया गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। मृतक नरेंदर व घायल तरुण जितेंदर गोगी गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। ऐसे में आशंका है कि विरोधी गिरोह टिल्लू ताजपुरिया गिरोह ने इलाके में वर्चस्व व रंगदारी के लिए नरेंदर की हत्या की है। जितेंदर मान गोगी की 24 सितंबर 2021 को रोहिणी कोर्ट में हथियारबंद दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद गोगी गिरोह की कमान तिहाड़ जेल में बंद योगेंदर टुंडा व बाक्सर ने संभाल ली थी। योगेंदर टुंडा ने जितेंदर गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए तिहाड़ की सेंट्रल जेल में जेल नंबर-आठ में बंद टिल्लू ताजपुरिया की दो मई, 2023 को हत्या करवा दी थी। इसके बाद कुछ समय के लिए दिल्ली-एनसीआर में गैंगवार बंद हो गई थी।
विज्ञापन
गोगी गिरोह के लिए करता था उगाही
बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक नरेंदर गोगी गिरोह का सक्रिय सदस्य था। वह टुंडा के कहने पर इलाके में सक्रिय था और गिरोह के लिए जबरन उगाही करता था। वह आखिरी बार 2019 में अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल गया था।
स्पेशल सेल को दिए अलर्ट रहने के आदेश
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों गिरोह के सक्रिय रहने से इलाके में गैंगवार की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वह गैंगस्टरों पर नजर रखें और अलर्ट रहें।