सीसीटीवी खोलेंगे राज: आसमान से मौत बनकर सिर पर गिरी टाइल, घर से सामना लेने निकला मोहम्मद फिर नहीं लौटा
फाजिल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। रविवार शाम को वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में रविवार शाम गली से गुजर रहे नौवीं कक्षा के छात्र पर पांचवीं मंजिल से टाइल गिर गई। सिर पर टाइल गिरते ही छात्र बेहोश हो गया। स्थानीय लोग फौरन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल भागे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद फाजिल (13) के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद फाजिल का शव परिवार के हवाले कर दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक फाजिल परिवार के साथ गली नंबर-9, न्यू मुस्तफाबाद में रहता था। इसके परिवार में पिता नसीम अहमद, मां अफसाना और एक बहन है। नसीम का अपना कारोबार है। फाजिल उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। रविवार शाम को वह घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था।
इस बीच घर के पास ही एक इमारत के नीचे से गुजरते हुए उसके सिर पर पांचवीं मंजिल से एक टाइल उसके सिर पर गिर गई। फाजिल बेहोश हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। स्थानीय लोग फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकी जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेजा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में खासा रोष था। वह इमारत के मालिक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वहीं फाजिल के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।